विश्व का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट टेलीफोन पोल से टकाराया, हुआ क्रैश
लंदन। विश्व का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट बुधवार को पूर्वी इंग्लैंड में अपनी दूसरी टेस्ट फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया। इस एयरक्राफ्ट ने करीब एक हफ्ते पहले ही अपनी पहली टेस्ट उड़ान भरी थी।

इस एयरक्राफ्ट को बनाने वाली कंपीनी हाईब्रिड एयर व्हिकल्स के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट बहुत अच्छी चल रही थी और जब वो लैंड हुई तभी उसमें कोई समस्या आई।
33 मिलियन अमेरिकन डॉलर है कीमत
इस एयरक्राफ्ट को बनाने में करीब 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर लगे हैं। सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट किए गए अपने बयान में एचएवी ने कहा है कि हम उस सुबह की दूसरी टेस्ट फ्लाइट के मामले की पूछताछ कर रहे हैं हालांकि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और कोई क्षति नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि दूसरी टेस्ट फ्लाइट के वक्त टेलिफोन के पोल से टकरा गया और जिसके दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
302 फीच है ऊंचाई
बता दें कि एयरलैंडर 10 नामक इस एयरक्राफ्ट की लंबाई 302 फीट है और इसकी ऊंचाई आठ मंजिले के बिल्डिंग के बराबर है। इस संबंध में यह भी कहा जा रहा है कि इसके निर्माण की शुरुआत अमेरिकी सेना के लिए की गई थी।
इस विमान के संबंध में एचएवी का कहना है कि यदि इस विमान मं पूरी क्षमता के अनुरूप लोग हैं तो यह पांच दिन तक हवा में रह सकता है। इसने अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट 17 अगस्त को पूरी की थी।












Click it and Unblock the Notifications