World News: इस देश के प्रधानमंत्री के घर जोरदार धमाका, आतंकी एंगल से जांच जारी, इलाके में दहशत
World News: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (British Prime Minister Keir Starmer) के नॉर्थ लंदन (London)स्थित घर में सोमवार तड़के आग लगने की घटना सामने आई है। लंदन फायर ब्रिगेड को सुबह 1:11 बजे (स्थानीय समय) पर आग की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
Politico की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन घर का मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया है। इलाके को घेरकर पुलिस तैनात है और वहां जांच जारी है।

पड़ोंसियों ने बम धमाके की जताई आशंका
स्थानीय निवासियों में से एक ने बताया कि उसने एक जोरदार धमाका सुना, जो एक फायरबम सा लग रहा था, जिससे कांच भी टूट सकते हैं। इस घटना की जांच में काउंटर टेरर पुलिस भी शामिल है और इसे संदिग्ध माना जा रहा है।
हालांकि प्रधानमंत्री स्टारमर का आधिकारिक निवास डाउनिंग स्ट्रीट (Downing Street) है, लेकिन केंटिश टाउन में उनका पुराना घर है।
पुलिस ने क्या कहा?
लंदन फायर ब्रिगेड के एक प्रवक्ता ने कहा, 'सोमवार सुबह एक संपत्ति के बाहर आग लगने की सूचना मिली थी।' उन्होंने बताया कि केंटिश टाउन फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अपने बयान में कहा, सोमवार, 12 मई को तड़के 1:35 बजे, फायर ब्रिगेड से आग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पीएम कार्यालय ने क्या कहा?
वहीं पीएम कार्यालय की ओर से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया कि, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आपातकालीन सेवाओं के कार्यों के लिए आभारी हैं, लेकिन चूंकि मामला अभी जांच के अधीन है, इसलिए वे इस पर और कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें China-Russia Conflict: चीन ने रूसी हथियारों की कॉपी बनाकर यूक्रेन और रूस दोनों को बेचे, लगाया चूना
'ये लोकतंत्र पर हमला'
MailOnline की रिपोर्ट में लिखा है कि, अगर अटकलें लगाईं जाएं, तो ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला जानबूझकर किया गया हो सकता है। खासतौर पर प्रधानमंत्री की आज की आप्रवासन (इमिग्रेशन) नीति पर दिए गए बयान को लेकर। (इस भाषण की जानकारी बीती रात ही मीडिया में सामने आई थी।)लेकिन यह बात स्पष्ट है। चाहे आप स्टारमर के विचारों से सहमत हों या नहीं, राजनीतिक नेताओं पर हिंसा करना लोकतंत्र पर हमला है।
ये भी पढ़ें China-America Trade War: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, चीन ने लौटाए अमेरिकी विमान! दोनों देशों में बढ़ा तनाव












Click it and Unblock the Notifications