China-America Trade War: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, चीन ने लौटाए अमेरिकी विमान! दोनों देशों में बढ़ा तनाव

China-America Trade War: चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव (Trade War between China and America) ने एक नया मोड़ ले लिया है। विमान निर्माता कंपनी बोइंग के प्रमुख के अनुसार, चीन ने अमेरिका से मंगाए गए विमानों को वापस भेज दिया है, जो कि ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के खिलाफ उसकी प्रतिक्रिया है।

China-America Trade War

अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर

  • बोइंग ने बताया कि दो विमान पहले ही चीन वापस भेजे जा चुके हैं, और एक और जल्द ही भेजा जाएगा।
  • कंपनी के CEO ने CNBC न्यूज को बताया कि इस साल चीन को 50 और विमान भेजे जाने थे, लेकिन ग्राहकों ने संकेत दिया है कि वे अब इनकी डिलीवरी नहीं लेंगे।
  • अमेरिका ने चीन से आयात पर 145% टैरिफ लगाया है, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 125% टैक्स लगा दिया है।
  • ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीन के साथ व्यापार संबंध सुधरेंगे, और जो टैरिफ लगाए गए हैं, वो 'काफी हद तक कम होंगे, लेकिन शून्य नहीं होंगे'।

बोइंग ने जारी किया बयान

वहीं इसी बीच बोइंग की ओर से भी बयान दिया गया है। बोइंग ने कहा कि, चीन ने वास्तव में टैरिफ के माहौल के कारण विमानों की डिलीवरी लेना बंद कर दिया है। बोइंग अमेरिका का सबसे बड़ा निर्यातक है, और इसके लगभग 70% वाणिज्यिक विमान अमेरिका के बाहर बेचे जाते हैं।

ये भी पढ़ें US-China Trade War: अमेरिका-चीन में 'ये तेरा टैरिफ...ये मेरा टैरिफ' की लड़ाई, अब रूठे को मनाने की तैयारी

चीन पर गरम है अमेरिका

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रही है। अमेरिका ने दुनिया के अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ को कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया है लेकिन चीन पर टैरिफ जारी है। वहीं अमेरिका लगातार टैरिफ की दर बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें India China Relations: क्या खत्म होगी भारत-चीन की दुश्मनी? जिनपिंग ने 'ड्रैगन-हाथी टैंगो' से दिया ये संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+