14 देशों को जोड़ती है दुनिया की सबसे लंबी सड़क, 30000 किलोमीटर तक है इसकी लंबाई
Pan-American Highway: पैन-अमेरिकन हाईवे, जो उत्तर और दक्षिण अमेरिका को जोड़ता है। इसे दुनिया का सबसे लंबा सड़क नेटवर्क कहा जाता है। इसके बारे में और भी दिलचस्प बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।

हमलोग बचपन में देश दुनिया में मौजूद ऐतिहासिक स्थलों के बारे में खूब सुनते थे। अक्सर सामान्य ज्ञान की किताब में दुनिया की सबसे लंबी, उंची और चौड़ी स्थलों के बारे में शिक्षक पढ़ाते थे। लेकिन इनसे हटकर कुछ ऐसे विषय भी हैं जिसके बारे में आपने नहीं सुना होगा। तो चलिए आज हम आपलोगों को दुनिया की लंबी सड़क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लंबाई 30 हजार किलोमीटर से अधिक और 14 देशों को आपस में जोड़ती है।
पैन-अमेरिकन हाईवे दुनिया की सबसे लंबी सड़क
दुनिया की सबसे लंबी सड़क पैन-अमेरिकन हाईवे (Pan-American Highway)है जो कि 14 देशों को आपस में जोड़ती है। यह 30 हजार किलोमीटर लंबी है। ये इतनी अधिक लंबी है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसके रास्ते में घने जंगल, रेगिस्तान और बर्फीले क्षेत्र भी पड़ते हैं। यह उत्तरी अमेरिका से दक्षिण अमेरिका को जोड़ने का काम करती है।
इन 14 देशों को जोड़ती है ये हाईवे
पैन-अमेरिकन हाईवे 14 देशों से गुजरता है। इन देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका,कनाडा,मेक्सिको,ग्वाटेमाला,अल साल्वाडोर,होंडुरस,निकारागुआ,कोस्टा रिका,पनामा,कोलंबिया, इक्वेडोर,पेरू,चिली, अर्जेंटीना शामिल हैं।
मुश्किल है इस हाईवे पर ड्राइव करना
पैन-अमेरिकन हाईवे पर आप अगर ड्राइव करना चाहते हैं तो थोड़ी मुश्किल होगी। क्योंकि यह हाईवे कई जगह से जंगल, पहाड़ी या बर्फीले क्षेत्रों से भी होकर गुजरती है।इन बदलती परिस्थितियों में इस हाईवे पर गाड़ी चलाना मुश्किल होता है।
व्यापार को सुगम बनाता है हाईवे
पैन अमेरिकन हाईवे लोगों और माल दोनों की आवाजाही के लिए एक महत्वपूर्ण नेटवर्क के रूप में कार्य करता है। यह कृषि उत्पादों, विनिर्मित वस्तुओं और प्राकृतिक संसाधनों के लिए एक परिवहन मार्ग है। एक देश से दूसरे देश के बीच व्यापार करना आसान हो जाता है।
पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय संबंध
सड़क पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसमें कई यात्री विभिन्न देशों का पता लगाने और अमेरिका की विविध संस्कृतियों और परिदृश्यों की खोज करने के लिए सड़क का उपयोग करते हैं। इसके माध्यम से, वे समुद्र तटों, राष्ट्रीय उद्यानों और ऐतिहासिक स्थलों जैसे कई लोकप्रिय स्थलों तक पहुंच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications