दुनिया के 'सबसे तनहा हाथी' कावन ने छोड़ा पाकिस्तान, अब कम्बोडिया में बिताएगा रिटायरमेंट की उम्र

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में भयानक परिस्थितियों में जिंदगी गुजार रहे दुनिया के सबसे तनहा हाथी (Elephant) कावन (Kaavan) ने आखिरकार रविवार को पाकिस्तान छोड़ दिया। वन्य जीव विशेषज्ञों की देखरेख में कावन को कम्बोडिया के लिए रवाना कर दिया गया है जहां अब वह रिटायरमेंट की बाकी उम्र चैन से प्राकृतिक वातावरण में बिताएगा।

श्रीलंका से आया था पाकिस्तान

श्रीलंका से आया था पाकिस्तान

कावन का ध्यान पूरी दुनिया के वन्य जीव प्रेमियों की तरफ तब गया था जब पाकिस्तान के एक चिड़ियाघर में उसकी खराब हालत की तस्वीरें बाहर आई थीं। कावन की तस्वीरें बाहर आने के बाद पूरी दुनिया के वन्य जीव प्रेमियों ने कावन को आजाद कराने और उसे सही हालात में पहुंचाने के लिए अभियान चलाया था। इनमें अभिनेता और बड़ी हस्तियां तक शामिल थीं।

कावन को श्रीलंका ने 1985 में तोहफे में पाकिस्तान को सौंपा था। तब से कावन राजधानी इस्लामाबाद के एक चिड़ियाघर में पिछले 35 साल से रह रहा था। 2012 में कावन के साथी की मौत हो गई थी तब से वह अकेले ही था। अब उसे कम्बोडिया भेजा गया है जहां वह उत्तर पश्चिमी कम्बोडिया में 25000 एकड़ में फैले सियाम रीप वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में दूसरे हाथियों के साथ बाकी की जिंदगी बिताएगा।

चिड़चिड़ा हो गया था कावन

चिड़चिड़ा हो गया था कावन

कुछ साल पहले कैलिफोर्निया के एक डॉक्टर ने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान उसे लोहे की जंजीरों में बंधा देखा। तब उन्होंने कावन के लिए एक अभियान शुरू किया। इस अभियान से अमेरिकी गायिका और ऑस्कर विजेता शेर (Cher) भी जुड़ीं। शेर पाकिस्तान भी पहुंचीं जहां उन्होंने कावन को चिड़ियाघर से निकालकर नए घर में पहुंचाया था। इस दौरान चेर काफी समय कावन के साथ रही थी और उसे संबल देने की कोशिश की थी।

पशु चिकित्सकों ने कावन को इस साल की शुरुआत में ओवरवेट और कुपोषित पाया था। साथ ही अकेले और विषम परिस्थतियों में रहने के चलते वह चिड़चिड़ा भी हो गया था। पाकिस्तान में कावन के खराब उपचार को लेकर दुनिया भर में वन्य जीवों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई थी। कावन के लिए अभियान चलाने वालों में मशहूर अमेरिकी सेलेब्रिटी चेर भी शामिल थीं।

मेरी इच्छा पूरी हो गई- शेर

मेरी इच्छा पूरी हो गई- शेर

कावन के पाकिस्तान से बाहर जाने पर अमेरिकी गायिका शेर ने कहा कि मेरी इच्छा आखिरकार पूरी हो गई। हम इस क्षण की कल्पना कर रहे थे और बहुत दिनों से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे कि कब कावन को पाकिस्तान से बाहर भेजा जाएगा जहां वो हमारे साथ रह सकेगा।

कावन की खराब हालत ने पाकिस्तान के चिड़ियाघरों में जानवरों की बुरी हालत की तरफ लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद एक अदालत ने चिड़ियाघर से सभी जानवरों को बाहर किए जाने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने राजधानी इस्लामाबाद स्थित चिड़ियाघर को बंद करने का आदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+