अब तक कौन-कौन से बड़े वर्ल्ड लीडर हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

वॉशिंगटन। तीन नवंबर को अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनावों से पहले राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है। राष्‍ट्रपति ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। खुद ट्वीट कर ट्रंप ने इस बात की आधिकारिक जानकारी सबसे पहले दुनिया को दी है। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ट्रंप की चुनावों की तैयारियों पर खासा असर पड़ा है। लेकिन ट्रंप पहले ऐसे वर्ल्‍ड लीडर नहीं हैं जो इस 'अदृश्‍य दुश्‍मन' का शिकार बने हैं। एक नजर डालिए भारत से लेकर अमेरिका और ब्रिटेन से लेकर कनाडा तक इस वायरस से संक्रमित होने वाले ऐसे ही नेताओं के बारे में।

Recommended Video

    America के राष्ट्रपति Donald Trump और पत्नी Melania Trump हुए Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
    अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। ट्रंप की उम्र 74 साल है और इस वजह से उन्‍हें हाई रिस्‍क कैटेगरी में रखा गया था। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने खुद ट्वीट कर कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी। ट्रंप की सलाहकार होप हिक्‍स के कोविड पॉजिटव आने के बाद दोनों ने अपना टेस्‍ट कराया था। व्‍हाइट हाउस की तरफ से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है। व्‍हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी काइलाघ मैकेनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप SARS-Cov-2 वायरस पॉजिटिव हैं। बयान में जानकारी दी गई है कि व्‍हाइट हाउस की मेडिकल टीम इस समय राष्‍ट्रपति और फर्स्‍ट लेडी के इलाज में जुटी है।

    UK के पीएम बोरिस जॉनसन

    UK के पीएम बोरिस जॉनसन

    27 मार्च को यूके के प्रधानमंत्री 55 साल के बोरिस जॉनसन के कोविड टेस्‍ट पॉजिटिव आए। उन्‍होंने तुरंत अपनी ड्यूटीज को छोड़ दिया और क्‍वारंटाइन में चले गए। पीएम जॉनसन को सांस लेने में तकलीफ होने पर लंदन के सेंट थॉमस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। पहला टेस्‍ट पॉजिटिव आने के करीब 10 दिन बाद जॉनसन के टेस्‍ट निगेटिव आए और उन्‍हें 12 अप्रैल को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई। उनके कोविड पॉजिटिव आने के कुछ ही घंटों बाद यूके के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मैट हैंकॉक ने बताया कि वह भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

    ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्‍स

    ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्‍स

    25 मार्च को ब्रिटेन के शाही घराने में सिंहासन के उत्‍तराधिकारी प्रिंस चार्ल्‍स को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई। प्रिंस चार्ल्‍स का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक था। प्रिंस चार्ल्‍स और पत्‍नी कैमिला को तुरंत क्‍वारंटाइन कर दिया गया। एक हफ्ते बाद ही प्रिंस चार्ल्‍स आइसोलेशन से बाहर आ गए थे। कुछ दिनों बाद वह कोरोना से पूरी तरह आजाद हो गए और फिलहाल स्‍वस्‍थ हैं।

    मोनाको के प्रिंस अल्‍बर्ट

    मोनाको के प्रिंस अल्‍बर्ट

    मोनाको के प्रिंस अल्‍बर्ट ने 19 मार्च को इस बात की जानकारी दी कि वह कोरोना संक्रमित हैं। महल की तरफ से बताया गया कि प्रिंस अल्‍बर्ट पूरी तरह से ठीक हैं। वह अपने प्राइवेट अपार्टमेंट से आधिकारिक काम करते रहे। करीब एक माह बाद प्रिंस अल्‍बर्ट ठीक हो गए और कुछ ही दिन बाद वह काम पर लौट आए।

    ऑस्‍ट्रेलिया के गृह मंत्री पीटर ड्यूटॉन

    ऑस्‍ट्रेलिया के गृह मंत्री पीटर ड्यूटॉन

    13 मार्च को ऑस्‍ट्रेलिया के गृह मंत्री पीटर ड्यूटॉन ने इस बात का ऐलान किया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। ड्यूटॉन से एक दिन पहले ही हॉलीवुड सुपरस्‍टार टॉम हैंक्‍स और उनकी पत्‍नी रीटा विल्‍सन में भी कोरोना के लक्षण पाए गए थे। हैंक्‍स और विल्‍सन ऑस्‍ट्रेलिया में ही इस वायरस के चपेट में आए थे।

    रूस के पीएम मिखाइल मिशहूस्तिन

    रूस के पीएम मिखाइल मिशहूस्तिन

    30 अप्रैल को रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशहूस्तिन ने जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्‍हें अस्‍पताल में कोरोना वायरस के इनफेक्‍शन के लिए भर्ती कराया गया था। वहीं जिस समय वह अस्‍पताल में थे उनकी जगह पर डिप्‍टी पीएम आंद्रे बेलओयूसोव ने पद की जिम्‍मेदारी संभाली। मिखाइल ठीक तीन हफ्ते बाद स्‍वस्‍थ होकर ऑफिस लौट आए।

    ब्राजील के राष्‍ट्रपति जैर बोलसोनारो

    ब्राजील के राष्‍ट्रपति जैर बोलसोनारो

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरह मास्‍क पहनने की अपील को नकारने वाले ब्राजील के राष्‍ट्रपति जैर बोलसोनारो छह जुलाई को इस वायरस से संक्रमित हो गए। इनफेक्‍शन से पहले बोलसोनारो ने बिना मास्‍क पहने एक सभा में कई लोगों से हाथ मिलाया था। 25 जुलाई को आखिरकार उनके टेस्‍ट निगेटिव आए।

    भारत के गृह मंत्री अमित शाह

    भारत के गृह मंत्री अमित शाह

    भारत के गृह मंत्री अमित शाह में 2 अगस्‍त को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। गृह मंत्री शाह को एम्‍स में भर्ती कराया गया लेकिन उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक था। कुछ ही दिनों पहले उनके टेस्‍ट निगेटिव आए हैं। इसके अलावा भारत के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना से संक्रमित हुए और अब वह पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। वहीं देश के उप-राष्‍ट्रपति वैंकेया नायडू इस समय कोरोना से संक्रमित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+