चीन ने बनाया विश्व का सबसे बड़ा हाइड्रोपॉवर स्टेशन, 62 अरब किलोवाट बिजली का हर साल होगा उत्पादन
चीन के इस हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद चीन के विशेषज्ञों ने दावा किया है ये सुपर प्रोजेक्ट ऐतिहासिक है और इसने पूरी दुनिया में चीन की हाइड्रोइलेक्ट्रिसीटी क्षेत्र में बादशाहत पर मुहर लगा दी है।
बीजिंग, जून 28: चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी हाइड्रोपॉवर संयंत्र बनाने का दावा किया है। चीन ने दावा किया है कि उसने विश्व के सबसे बड़े हाइड्रोपॉवर संयंत्र बनाकर सफलता की उस मुकाम को छुआ है, जहां तक अभी दुनिया नहीं पहुंची है। चीन ने आधिकारिक तौर पर इस जलविद्युत संयंत्र को शुरू कर करने का ऐलान करते हुए इसका पूरा श्रेय कम्यूनिस्ट पार्टी को दिया है। चीन की सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि कम्यूनिस्ट पार्टी की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर, जब चीन की जनता इसे सेलिब्रेट कर रही है, उस वक्त देश को विश्व के सबसे बड़े हाइड्रोपावर संयंत्र का तोहफा दिया गया है।
Recommended Video

सबसे बड़ा हाइड्रोपॉवर स्टेशन
चीन के इस हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद चीन के विशेषज्ञों ने दावा किया है ये सुपर प्रोजेक्ट ऐतिहासिक है और इसने पूरी दुनिया में चीन की हाइड्रोइलेक्ट्रिसीटी क्षेत्र में बादशाहत पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही चीन ने अपनी सोशलिस्ट सिस्टम की भी तारीफ की है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि चीन की जनता में कम्यूनिस्ट विचारधारा कूट-कूटकर भरी हुई है और उसी का नतीजा है कि कम्यूनिस्ट पार्टी की लीडरशिप में चीन लगातार तरक्की के नये नये मुकाम को छू रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बैहेतन जलविद्युत स्टेशन दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन और युन्नान प्रांतों की सीमा पर, यांग्त्ज़ी नदी के ऊपरी हिस्से और जिंशा नदी के नीचे की तरफ स्थित है।

हाइड्रोपॉवर स्टेशन की खासियत
बैहेतन हाइड्रोपावर स्टेशन के चीफ इंजीनियर चेन जियानलिन ने ग्लोबल टाइम्स को कहा कि, "यह एक विश्व स्तरीय परियोजना है। वर्तमान में दुनिया भर में इससे बेहतर कोई स्टेशन नहीं है।" 2017 में बैहेतन बांध परियोजना को अत्यंत कठिन तकनीकी समस्याओं, जैसे कि नाजुक भूविज्ञान, घाटी में गर्म और शुष्क हवा, और बड़े उत्खनन कार्य को दूर कर बनाया गया है। दूर करना था।' उन्होंने कहा कि ''बांध ने कई विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसमें सबसे बड़ी भूमिगत गुफाएं, 300 मीटर ऊंचे बांध का सबसे बड़ा भूकंपरोधी पैरामीटर और सबसे बड़ा स्पिलवे गुफाएं शामिल हैं।''

10 लाख किलोवाट का जेनरेटर
रिपोर्ट के मुताबिक बैहेतन हाइड्रोपावर स्टेशन में एक मीलियन किलोवाट का जेनरेटर लगा है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। दावा किया गया है कि इस जेनरेटर का निर्माण चीन में ही किया गया है। ये जेनरेटर 50 मीटर से ज्यादा ऊंचा है और इसका वजन 8 हजार टन है। चीफ इंजीनियर ने दावा किया है कि 10 लाख किलोवाट का ये जेनरेटर एक सामान्य चीनी परिवार को 400 सालों तक बिजली दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक बैहेतन हाइड्रोपावर स्टेशन में 16 जेनरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है, जिससे हर साल 62 अरब किलोवाट बिजली का उत्पादन हर साल किया जाएगा। चीनी इंजीनियर ने दावा किया है कि बैहेतन हाइड्रोपावर स्टेशन की बिजली उत्पागन की क्षमता अमेरिका के सबसे बड़े हूवर बांध बिजली संयंत्र की क्षमता से 15 गुना ज्यादा है। वहीं, चीफ इंजीनियर ने ये भी दावा किया है कि इस स्टेशन के जरिए चीन हर साल 51 मिलियन टन कार्बन का काम उत्सर्जन करेगा।












Click it and Unblock the Notifications