इतिहास रचने को तैयार UAE, अबू धाबी में तैयार हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा मरीन एक्वेरियम, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली, 12 अगस्त: यूएई दुनिया में सबसे अलग करने के लिए जाना जाता है। चाहे तो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा हो या फिर अब दुनिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम। जी हां, अबू धाबी में दुनिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम बनने जा रहा है। सीवर्ल्ड पार्क्स एंड एंटरटेनमेंट के साथ पार्टनरशिप में अबू धाबी मिरल ने बुधवार को सीवर्ल्ड अबू धाबी (SeaWorld Abu Dhabi) मरीन लाइफ थीम पार्क और यस आइलैंड के नए मेगा-डेवलपमेंट के निर्माण प्रगति की घोषणा की है। मरीन लाइफ थीम पार्क जो दुनिया के सबसे बड़ा और सबसे विशाल मरीन एक्वेरियम के साथ ही नए यस सीवर्ल्ड रिसर्च एंड रेस्क्यू सेंटर की सुविधा के लिए भी तैयार है। मौजूदा वक्त में इसका 64 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
Recommended Video

दुनिया का सबसे मरीन एक्वेरियम
साल 2022 तक सीवर्ल्ड अबू धाबी पूरा होने की राह पर है। हाल ही में मरीन एक्वेरियम के काम के तौर पर स्टील और एक्वेरियमस के खाके का काम अंतिम रूप में है। इसके अलावा स्टैक्चर का काम जोरो-शोरो से चल रहा है। साथ ही पूरे पार्क में स्थापित 70 प्रतिशत से अधिक ऐक्रेलिक पैनल का काम पूरा हो गया है। इस थीम पार्क में 5 इनडोर रेस्तरां के साथ 1,83,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे विशाल समुद्री जीवन मछलीघर (मरीन एक्वेरियम) होगा।
Photo Source- SeaWorld Abu Dhabi

68,000 से अधिक समुद्री जीवों का घर
सीवर्ल्ड अबू धाबी में 25 मिलियन लीटर पानी होगा और शार्क, मछली सहित 68,000 से अधिक समुद्री जीवों का घर होगा। इसे में मंटा रे और समुद्री कछुए भी शामिल हैं। एक्वेरियम का मेन फोकस विजिटर्स को 'एंडलेस विस्टा' है, जो रोमाचिंत जलीय दृश्यों के साथ कई लेवल पर एक प्रभावशाली 20 मीटर लंबी वर्टिकल विडो होगी। मिरल के सीईओ मोहम्मद अब्दुल्ला अल जाबी ने कहा कि हम इस अगली पीढ़ी के समुद्री जीवन पार्क को विकसित करने के लिए सीवर्ल्ड पार्क्स एंड एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी करके खुश हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े समुद्री एक्वेरियम और स्टडी के लिए यूएई के पहले समर्पित अनुसंधान केंद्र की सुविधा के लिए तैयार है।

कई चीजों के लिए होगा खास
इसके साथ ही सीवर्ल्ड अबू धाबी में विजिटर्स इमर्सिव स्टोरी टेलिंग तकनीकों और नई अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए प्राकृतिक पानी के भीतर के वातावरण का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सीवर्ल्ड पार्क्स एंड एंटरटेनमेंट के सीईओ मार्क स्वानसन ने बताया कि सीवर्ल्ड के अविस्मरणीय अनुभवों और यस द्वीप के साथ क्षेत्र में हमारे महत्वपूर्ण मिशन को लाने के लिए मिरल के साथ साझेदारी करने के लिए हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

जानिए दुनिया के सबसे बड़े एक्वेरियम
- दुनिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम अटलांटा का जॉर्जिया है। इसमें 100,000 से अधिक प्रसिद्ध समुद्री जीव हैं।
- इसी लिस्ट में दुबई मॉल एक्वेरियम भी आता है, इसमें 33,000 से अधिक समुद्री जीव हैं, जिसमें 400 से ज्यादा शार्क भी हैं।
- जापान में ओकिनावा चुरूमी एक्वेरियम में समुद्री जीव, शार्क, कोरल है। ये एक्वेरियम देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगहों में शुमार है।
- दुनिया के सबसे एक्वेरियम में स्पेन के वालेंसिया का ओशनोग्राफिक एक्वेरियम भी एक है। इसमें 45,000 से ज्यादा समुद्री प्रजातियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications