Coronavirus पर WHO ने चेताया, भविष्य में इससे भी और खतरनाक महामारी के लिए रहें तैयार

Coronavirus पर WHO ने चेताया, भविष्य में इससे भी और खतरनाक महामारी के लिए रहें तैयार

World Health Organization (WHO) On Coronavirus: नोवेल कोरोना वायरस का कहर अब भी दुनियाभर में जारी है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने भविष्य में इससे भी और गंभीर महामारी और वायरस को लेकर चेताया है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख माइकल रयान ने कहा है कि कोरोना वायरस बहुत ही गंभीर महामारी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि भविष्य में इससे ज्यादा गंभीर वायरल नहीं फैल सकता है। दुनियाभर के लोगों को कोरोना से भी गंभीर महामारी के लिए आने वाले वक्त में तैयार रहना होगा। WHO की अपील है कि विश्वभर के सारे देश इस चेतावनी को गंभीरता से लें और तैयार रहें।

WHO

Recommended Video

    Coronavirus: WHO ने कहा, इससे भी खतरनाक Epidemic के लिए रहें तैयार | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना वायरस पर डब्ल्यूएचओ के प्रमुख माइकल रयान ने कहा, यह महामारी बहुत गंभीर है। यह दुनियाभर भर में बहुत जल्दी फैल गया है और इसने विश्व के हर कोने को प्रभावित किया है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह अभीतक का या आने वाले वक्त की सबसे बड़ी और घातक महामारी हो।

    माइकल रयान ने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा, ये वायरस बहुत संक्रमणीय होता है, जिससे लोगों की जान चली जाती है, इससे फैले वायरस के डेथ रेट बाकी अन्य घातक बीमारियों की तुलना में कहीं ज्यादा है। इसलिए हमें ऐसी चीज के लिए तैयार रहने की जरूरत है, जो भविष्य में और भी गंभीर हो सकती है।

    डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस आयलवर्ड ने कहा है कि हम कोविड-19 के इस वायरस की दूसरी और तीसरी लहर में हैं और हम अभी भी इससे निपटने और प्रबंधन के लिए तैयार नहीं हैं।

    कोरोना से दुनियाभर में अबतक 80 मिलियन से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 1.8 मिलियन लोगों की जान चली गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+