ट्रंप की जीत पर सदमें में दुनिया के कई बड़े नेता, बोले ये क्या हो गया
ट्रंप की जीत पर एक तरफ उन्हें बधाईयां मिल रही है तो वहीं विश्व के कुछ नेता इससे हतप्रभ हैं।
अमेरिका। लंबे समय से चल रहे चुनाव प्रचार और जोर-आजमाइश के बाद आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने के बाद जहां उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं तो वहीं दुनियाभर के बहुत से राजनेता उनकी जीत से निराश हैं।

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के लिए ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद जर्मनी के रक्षामंत्री उर्सुला वेन डेर लायेन ने कहा कि अमेरिका के चुनाव परिणाम को हतप्रभ करने वाला कहा है। उन्होंने ट्रंप की हार पर निराशा जताते हुए अमेरिका के भविष्य को लेकर चिंता जताई।
फ्रांस के विदेश मंत्री जेन मार्क ने कहा कि वो ट्रंप के साथ काम करने को तैयार है लेकिन ट्रंप का व्यक्तित्व कई सवाल पैदा करता है। उन्होंने ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद ईरान और सीरिया में युद्ध और न्यूक्लियर डील जैसे मुद्दों को लेकर चिंता जताई है।
स्वीडन के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, त्रासदी
स्वीडन के पूर्व विदेश मंत्री कार्ल बिल्ड ने कहा कि पश्चिम के लिए ये साल की दूसरी त्रासदी है। उनका पहला इशारा ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग हो जाने को लेकर था।
इतना ही नहीं हॉलीवुड के भी कई बड़े सितारों ने ट्रंप की जीत को अमेरिका के लिए बुरा कहा है। कुछ ने तो अमेरिका छोड़ने तक की बात कह दी है।
वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर में ज्यादातर दक्षिणपंथी रुझान वाले दलों ने ट्रंप की जीत को सराहा है। ट्रंप को दुनियाभर से बधाईयां भी मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications