इस जंगल में जाते ही लोग खुद ही दे देते हैं जान, अपने आप हिलने लगता है जमीन पर पड़ा शरीर!
नई दिल्ली, 21 मार्च: जंगल हमारी पृथ्वी के लिए काफी अहम हैं, लेकिन विकास के चक्कर में इंसान उसे नष्ट करते जा रहे हैं। जंगलों के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 21 मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय वन दिवस' मनाया जाता है। दुनिया में कुछ जंगल ऐसे हैं, जो अपने आप में कई राज समेटे हुए हैं। अब हम आपको एक ऐसे जंगल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जाते ही इंसान की मौत हो जाती है।

इस नाम से है मशहूर
जापान में आओकीगहारा नाम का एक रहस्यमयी जंगल मौजूद है। जब भी आप उसके बाहर पहुंचेंगे तो आपको चेतावनी भरे बोर्ड लगे नजर आ जाएंगे। इसे पूरी दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये जंगल माउंट फूजी के उत्तर-पश्चिम में स्थित है और ये 35 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। राजधानी टोक्यो से यहां पहुंचने में दो घंटे का वक्त लगता है।

ट्रैकर्स को है पसंद
कहते हैं कि इस जंगल में अकेले जाने वाले शख्स की मौत हो जाती है। सिर्फ साल 2003 में ही इसमें 105 शव बरामद हुए थे, जिसमें से ज्यादातर को जंगली जानवरों ने खा लिया था। जापानी लोगों का मानना है कि इस जंगल में जाने वाले कुछ लोग आत्महत्या कर लेते हैं, जबकि कुछ रास्ता भटकने की वजह से वापस नहीं लौट पाते हैं। हालांकि ये जगह ट्रैकर्स को खूब भाती है, जिस वजह से बड़े ग्रुप अंदर ट्रैकिंग के लिए जाते हैं।

फोन और कंपास नहीं करता काम
ट्रैकिंग कराने वालों ने जिंदा वापस आने के लिए सख्त नियम बना रखे हैं, जिसके तहत कोई अकेले इधर-उधर नहीं जाता, बल्कि सब ग्रुप में रहते हैं। इसके अलावा ट्रैकर्स अपने साथ सफेद टेप लेकर जाते हैं, जो जाते वक्त पेड़ों पर उसे लगाते हैं। ये टेप वापस आते वक्त उनको सही रास्ता बताते हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि यहां पर कंपास और मोबाइल फोन काम करना बंद कर देता है। हालांकि इसके पीछे की वजह ज्वालामुखी मिट्टी द्वारा बनाए गए चुंबकीय लोहे के भंडार को बताया जाता है।

आवाजें सुनाई देती हैं
कुछ लोगों के मुताबिक जंगल में पैरानॉर्मल एक्टिविटी के पीछे की वजह वहां लोगों की आत्महत्या है। कुछ लोगों का दावा है कि इस जंगल में इतने लोगों ने सुसाइड किया है, रात में बहुत से लोगों को आत्माओं की आवाज तक सुनाई देती है। साथ ही वो अपने मृत शरीर को हिलाती हैं। फिलहाल इस जंगल के रहस्यों को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है। वहां के लोग सभी को यहां से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications