#WorldEconomicForum2018: दावोस पहुंचने से पहले स्विट्जरलैंड में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन, मेलानिया ने ट्रिप किया कैंसिल

ज्यूरिख। दावोस में वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम का समापन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करना है और वे इसके लिए स्विट्जरलैंड पहुंच रहे हैं। इस बीच स्वीट्जरलैंड के बड़े शहर ज्यूरिख में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ज्यूरिख में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 'ट्रंप नॉट वेलकम' के नारों के साथ सड़कों पर उतरे हैं। डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम में समापन स्पीच देंगे।

स्विट्जरलैंड में 'नो ट्रंप' के नारे

स्विट्जरलैंड में 'नो ट्रंप' के नारे

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में करीब 2,000 प्रदर्शनकारी 'नो ट्रंप, नो कोल, नो गैस, नो फॉसिल फ्यूल और डंप ट्रंप' जैसी लिखी तख्तियों के साथ सड़कों पर उतरे हैं। एक प्रदर्शनकारी तो ट्रंप के हैती और अफ्रीकी लोगों पर दिए नस्लवादी बयान को भी रैली में तख्ती लेकर आया था, जिसपर लिखा था, 'Shi@#$ लोग कौन थे?'

दावोस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दावोस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डोनाल्ड ट्रंप के दावोस पहुंचने पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। सरकार ने प्रदर्शन को देखते हुए, 4 हजार से भी ज्यादा स्विस सॉल्जर और 1,000 पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है। ज्यूरिख में ही नहीं, बल्कि जेनेवा, लुइसियाना और फ्रीबर्ग में भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं, जिनके हाथों में 'वर्ल्ड इकॉनॉमिक फियास्को, रेसिस्ट सेक्सिस्ट कैपिटल और डॉन्ट टच वीमन राइट' जैसी लिखी तख्तियां थी। वहीं, सरकार इन प्रदर्शनकारियों को वामपंथी बता रही है।

मेलानिया ट्रंप ने किया ट्रिप कैंसिल

मेलानिया ट्रंप ने किया ट्रिप कैंसिल

डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप दावोस नहीं जाएंगी। मेलानिया ट्रम्प ने इस यात्रा को रद्द करने का अपनी तरफ से कोई बयान नहीं दिया है। डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के मंच पर समापन स्पीच देंगे। इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समारोह का उद्घाटन करते हुए 300 से ज्यादा वैश्विक नेताओं को संबोधित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+