Most Dangerous Jobs: दुनिया की 5 सबसे ज्यादा खतरनाक नौकरियां जो देती हैं अकूत पैसा, एक में तो उधड़ जाती है खाल
Most Dangerous Jobs: दुनिया में कुछ ऐसे पेशे हैं जो सामान्य इंसान के लिए तो जैसे किसी चुनौती से कम नहीं हैं। लेकिन इन चुनौतियों और खतरों से लड़कर ही लोग अपनी किस्मत चमकाते हैं। ये वे नौकरियां हैं जहां हर दिन मौत की आंधियों से जूझना पड़ता है, चाहे वो आग का लपटों में घिरना हो, समुद्र की गहराइयों में डूबना हो, या फिर खतरनाक युद्ध क्षेत्र में कदम रखना हो।
लेकिन इन खतरनाक माहौल के बीच जो लोग डट कर काम करते हैं, और उन्हें मिलता है बेहिसाब सम्मान और भारी वेतन। आज हम आपको ऐसी खतरनाक और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नौकरियों से रूबरू कराएंगे, जिनमें जान पर खेलकर भी लाखों-करोड़ों की कमाई करना आम बात है। ये वो पेशे हैं जो दुनिया के सबसे बहादुर और सफल लोगों की पहचान हैं।

1. ऑफशोर ऑइल रिग वर्कर्स
ऑफशोर ऑयल रिग वर्कर्स की नौकरी समुद्र के बीच तेल और गैस निकालने वाले प्लेटफॉर्म्स (oil rigs) पर होती है, जहां वे कठिन और जोखिम भरे वातावरण में काम करते हैं। इनका मुख्य काम तेल या प्राकृतिक गैस को समुद्र की गहराई से निकालने के लिए ड्रिलिंग ऑपरेशन को संभालना होता है। इसके अलावा कुछ वर्कर्स मशीनों की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा उपकरणों की जांच करते हैं। मौसम खराब होने पर भी काम जारी रहता है, इसलिए सभी कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाता है।
काम का शेड्यूल आमतौर पर 12 घंटे की शिफ्ट में होता है और कर्मचारी 2 से 4 हफ्तों तक लगातार रिग पर रहते हैं, उसके बाद उतने ही समय की छुट्टी मिलती है। उन्हें मुफ्त रहने और खाने की सुविधा भी मिलती है। इमकी औसत वेतन : $92,000-$150,000 भारतीय रुपए में( ₹76. 36 lakh to ₹1. 25 crore ) तक होती है।
2.बिजली लाइन कर्मचारी (लाइनमैन)
बिजली लाइन कर्मचारी (लाइनमैन) की नौकरी बिजली की लाइनें लगाने, मरम्मत करने और उनके रख-रखाव से जुड़ी होती है। यह एक तकनीकी और जोखिम भरा काम होता है, जिसमें कर्मचारी ऊंचाई पर पोल या टावर पर चढ़कर बिजली की तारों, ट्रांसफॉर्मर और अन्य उपकरणों के साथ काम करते हैं।
नई बिजली लाइनों की शुरूआत करना, पुराने तारों को बदलना, और फॉल्ट लोकेशन जैसे काम भी करते हैं। लाइनमैन को यह ध्यान रखना होता है कि बिजली सुरक्षित रूप से सभी तक भेजी जाए और किसी को करंट का खतरा न हो। बिजली लाइन कर्मचारी (लाइनमैन) को लगभग ₹72.8 लाख से ₹1.03 करोड़ तक सालाना तनख्वाह मिलती है।
3.खनन इंजीनियर
खनन इंजीनियर (Mining Engineer) की नौकरी खनिजों, धातुओं, कोयला, और अन्य प्राकृतिक संसाधनों को जमीन के नीचे या ऊपर से सुरक्षित और प्रभावी तरीके से निकालने की योजना बनाना और उसे पूरा करना होता है। ये इंजीनियर खदानों की डिजाइन तैयार करते हैं, मशीनों के इस्तेमाल की योजना बनाते हैं, और यह तय करते हैं कि खनन प्रक्रिया आर्थिक रूप से लाभदायक होने के साथ-साथ पर्यावरण और मजदूरों की सुरक्षा के नियमों के अनुरूप हो।
खनन इंजीनियर से जुड़ी अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज में इनके काम और जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में दिखाया गया है। इसके अलावा, खनन इंजीनियर विस्फोटक सामग्री के प्रयोग, जल प्रबंधन, और खदानों में वेंटिलेशन जैसे तकनीकी विषयों पर भी काम करते हैं। यह नौकरी तकनीकी ज्ञान, सुरक्षा समझ, और पर्यावरणीय जागरूकता की मांग भी करती है। इनकी तनख्वाह अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर ₹10-30 लाख तक होती है।
4.ज्वालामुखी विज्ञानी
अधिकतर लोग ज्वालामुखी से दूर भागते हैं, लेकिन कुछ बहादुर लोग ज्वालामुखियों को अपना करियर बनाते हैं। ज्वालामुखी विज्ञानी सक्रिय ज्वालामुखियों का अध्ययन करते हैं, पिघले हुए लावा, जहरीली गैसों और विस्फोटकों के पर काम करते हैं। इस नौकरी के दौरान जान जाने का तो जोखिम है ही, साथ ही अगर लावा गिर जाए तो वैज्ञानिकों की खाल उधड़ जाती है।
ये सक्रिय, और निष्क्रिय ज्वालामुखियों पर पढ़ाई करता हैं, जिसके जरिए वे भविष्य में होने वाले विस्फोटकों की चेतावनी जारी कर सके, जिससे आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा सके। इनके काम में फील्ड रिसर्च (जैसे ज्वालामुखी के पास जाकर सेंसर लगाना), सैटेलाइट डाटा का विश्लेषण, और कंप्यूटर मॉडलिंग शामिल होती है। इनकी तनख्वाह ₹1-1.5 लाख प्रति माह होती है।
5.लाइट हाउस कीपर
इजिप्ट के जुमोन लाइट हाउस के कीपर की नौकरी के लिए सैलरी 30 करोड़ रुपए सालाना है। जाहिर है यह दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियों में से एक है। यह नौकरी करने में भी यह भी सुविधा है कि जब भी मन करे व्यक्ति सो सकता है, कभी भी फिशिंग कर सकता है। इनका मुख्य काम यह सुनिश्चित करना होता है कि लाइट हाउस में लगे लाइट, सिग्नल और अन्य उपकरण सही से काम करें ताकि जहाजों को समुद्र में सुरक्षित रास्ता मिल सके।
वे लाइट हाउस के उपकरणों की नियमित जांच करते हैं, मशीनों का रखरखाव करते हैं,और खराबी आने पर उन्हें ठीक करते हैं। इसके अलावा, वे मौसम की निगरानी करते हैं और समुद्री सुरक्षा से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड करते हैं।
इनमें से कौन सी जॉब है जिसे आप कर सकते हैं, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications