गरीबी या भूख नहीं, 'पानी' की वजह से अपने जिस्म का सौदा करने को मजबूर हैं यहां की महिलाएं

ढाका, 11 जुलाई। ये समाज भले ही महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की डींगे हांकता हो लेकिन सच तो यही है कि आज भी उन्हें सिर्फ अपनी जरूरत का सामान समझ उनकी मजबूरी फायदा उठाया जाता है। समाज के कई ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता लेकिन गाहे-बगाहे उनसे जुड़ी खबरें दुनिया को झगझोरने के लिए सामने आती रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अपना जिस्म बेचकर पेट पालने वाली सेक्स वर्कर्स का, जो या तो जिस्म फरोशी की शिकार हैं या फिर मजबूरी के चलते इस दलदल में आ फंसी।

यहां की महिलाओं की दर्दभरी कहानी

यहां की महिलाओं की दर्दभरी कहानी

सेक्स वर्कर महिलाओं की मजबूरी कोई भी लेकिन लेकिन आज की हमारी ये स्टोरी पढ़कर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि जिस्म बेचने के लिए बांग्लादेश की महिलाओं को किस परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। हाल ही में सामने आई स्काई न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम तट पर रहने वाली महिलाओं को समुद्र के पानी की वजह से अपने जिस्म का सौदा करना पड़ रहा है।

समुद्र के बढ़ते जलस्तर से परेशान

समुद्र के बढ़ते जलस्तर से परेशान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये महिलाएं समुद्र के लगातार बढ़ते जलस्तर से परेशान हैं, अपना घर चलाने के लिए उन्हें सेक्स वर्कर की जिंदगी जीना पड़ रहा है। इस तट पर रहने वाली सैकड़ों महिलाएं इस काम में लगी हुई हैं, कई तो मानव तस्करी कर यहां लाई गई हैं। यहां रहने वाली महिलाओं का कड़वा सच उस समय सामने आया जब कुछ रिपोर्टर्स इन कोठों पर पहुंचे।

इस तरह हुआ वेश्लायल का खुलासा

इस तरह हुआ वेश्लायल का खुलासा

सेक्स वर्कर्स ने उन्हें अपना ग्राहक समझ लिया, लेकिन जब पता चला की वह रिपोर्टर हैं तो उन्होंने अपनी आपबीती उन्हें सुनाई। एक महिला ने बताया कि वह 15 साल की थी जब समुद्री तूफान की वजह से उसका घर और खेत बर्बाद हो गए। इसके अलावा समुद्र के बढ़े जलस्तर की वजह से मिट्टी का कटाव भी जारी है जिससे उनका घर खतरे में हैं। इसका फायदा उठाते हुए एक महिला ने उसे कपड़े की फैक्ट्री में नौकरी दिलवाने का वादा किया लेकिन उसने जिस्म फरोशी के धंधे में धकेल कर बेच दिया।

बुजुर्ग महिलाओं का भी यही ठिकाना

बुजुर्ग महिलाओं का भी यही ठिकाना

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बांग्लादेश में बनिशंता वेश्यालय काफी पुराना वैश्यालय है, जहां पास के ही बंदरगाह मोंगला बंदरगाह से ग्राहक आते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि यहां कई बुजुर्ग महिलाएं भी रहती हैं जो कहीं और नहीं जाना चाहतीं। हालांकि अब वह ये काम नहीं करतीं सिर्फ अन्य महिलाओं के साथ रहती हैं। इन महिलाओं ने इस जगह को अपनी दुनिया मान लिया है लेकिन समुद्री जलस्तर से उनकी यह दुनिया अब खतरे में है। मिट्टी के कटाव और तूफान की वजह से इनके घर डूबने की कगार तक आ गए हैं।

घर ठीक कराने में खर्च हो जाते हैं पैसे

घर ठीक कराने में खर्च हो जाते हैं पैसे

रिपोर्ट में सेक्स वर्कर महिलओं के हवाले से बताया गया है कि वह चाहकर भी कहीं और नहीं जा सकती क्योंकि उन्हें कोई अपनाएगा नहीं। उन्हें यही रहकर अपने जिस्म का सौदा कर पैसे कमाने पड़ते हैं, इनमें से ज्यादातर पैसे बाढ़ और तूफान से क्षतिग्रस्त हुए घरों की मरम्मत करने में खर्च हो जाते हैं। यहां तक कि उन्हें कई बार कर्ज भी लेना पड़ता है। समुदाय की मुखिया रजिया बेगम ने बताया कि बंदरगाह की वजह से ही यहां ग्राहक आते हैं, ये जगह और ये काम हमारी जीविका के लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: बिजनेसमैन ने पूर्व महिला कर्मचारी का बकाया देने के लिए बुलाया, रेप करके वेश्यालय में छोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+