मिलिए दुनिया की सबसे बड़े मुंह वाली महिला से, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम
कनेक्टिकट की रहने वाली 31 वर्षीय इस महिला ने महिला वर्ग में दुनिया में सबसे बड़ा मुंह होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त किया है। यह महिला 6.52 सेमी यानी 2.56 इंच चौड़ा मुंह खोल सकती है।
वाशिंगटन, 31 जुलाई। अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने अपनी एक खूबी की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम किया है। कनेक्टिकट की रहने वाली 31 वर्षीय इस महिला ने महिला वर्ग में दुनिया में सबसे बड़ा मुंह होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त किया है। यह महिला 6.52 सेमी यानी 2.56 इंच चौड़ा मुंह खोल सकती है। सामंथा रैम्सडेल अपनी इस खूबी की वजह से दुनियाभर में फेमस हो चुकी हैं।
Recommended Video

टिकटॉक पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स
सामंथा के टिकटॉक पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स है। उनके चाहने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। उनके बड़े मुंह वाली वीडियोज को खूब पसंद किया जा रहा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद तो जैसे उनके हौसलों को नई उड़ान मिल गई है। आज सामंथा बेहद खुश हैं।

एक पूरे सेब को मुंह में रख सकती हैं सामंथा
सामंथा का दावा है कि वह अपने मुंह में पूरे सेब को आराम से रख सकती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपने बड़े मुंह के वीडियो जनता के साथ शेयर करती रहती हैं। सामंथा ने कहा कि साउथ नॉरवॉक में स्थित अपने दंत चिकित्सक से मिली थीं, जहां डॉक्टर ने उनके मुंह का आकार नापा। इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम के एक व्यक्ति उनके साथ थे। उनके सामने डॉक्टर की पुष्टि के बाद उन्हें इस खिताब से नवाजा गया।
सामंथा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से कहा कि 31 वर्ष की होने के नाते और किसी ऐसी चीज के लिए रिकॉर्ड बनाने के नाते जिसे में बहुत छोटा रखना चाहती थी और जिसे लेकर काफी असुरक्षित महसूस करती थी, काफी अच्छा लग रहा है। अब यह मेरे लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने मुंह के कारण प्रसिद्ध हो जाऊंगी। यह अविश्वसनीय है।

पुरुष वर्ग में इसहाक जॉनसन ने बनाया रिकॉर्ड
जहां महिला वर्ग में सामंथा ने यह खिताब हासिल किया वहीं पुरुष वर्ग में यह रिकॉर्ड इसहाक जॉनसन के नाम रहा। सामंथा ने इसहाक के साथ कई वीडियोज बनाकर अपनी खुशी का इजहार किया है। सामंथा कहती हैं कि बड़ा मुंह होने के कारण लोग उनका मजाक उड़ाते थे। लेकित आज यही कमजोरी उनकी ताकत बन गई है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी कमजोरी को ताकत बनाना सीखना चाहिए।
फोटो साभार- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड फेसबुक पेज












Click it and Unblock the Notifications