दाढी मूंछ लगाकर बैंक लूटने पहुंची खूबसूरत हसीना, ऐसे पकड़ी गई
कैलिफोर्निया। बैंक में लूटपाट हुई खबर बन गई। डाकुओं ने डकैती डाली, हर जगह चर्चा हो गई। लेकिन वहीं कोई लड़की अगर बैंक रॉबरी करे तो जाहिर सी बात है हंगामा हो जाएगा। हो गए न सुनकर आप भी सरप्राइज। कैलिफोर्निया में बैंक रॉबरी की एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक लड़की ने लड़के की वेशभूषा रखकर डकैती डाल दी और किसी को कानोंकान खबर भी न लग सकी। यह तो हिंदी मूवी की एंडिंग की तरह था जहां सबसे बाद में लूटपाट के बाद पुलिस पहुंचती है। आइए जानते हैं कि क्या हुआ था उस दौरान।

बैंक के कैशियर से लूट ले गई सारा पैसा
हर दिन की तरह कैलिफोर्निया शहर के एक बैंक में सामान्य ढंग से कामकाज रोज की तरह ही चल रहा था जैसा कि आम तौर पर बैंकों में होता है। माहौल एकदम गंभीर था लोग अपने काम में लगे थे। हुआ यूं कि तभी एक शख्स ब्लैक ट्राउजर, ब्लैक टी-शर्ट, सनग्लास और टोपी पहनकर बैंक में घुस आया। जिसकी लंबाई 5 फुट 8 इंच के करीब थी। वह अचानक बैंक के कैशियर के पास पहुंचता है और एक कागज में लिखकर पैसे की डिमांड करता है। कैशियर उसे पैसे देता है और पैसे लेकर वह तुरंत वहां से फरार हो जाता है। बैंक में मौजूद किसी भी इंसान को कानोंकान खबर तक नहीं हो पाई कि लूटपाट करने वाला लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है।

सीसीटीवी कैमरे से पता चली सच्चाई
सीटीवी में कैद हुई उसकी तस्वीरों से पता चला कि वह एक लड़की थी जिसने अपने चेहरे पर पेंटिंग करके दाढ़ी बना रखी थी. पुलिस ने तुरंत ही उसकी पहचान भी कर ली. उसका नाम जेनिफर रे मैक्लेरी है। वह पुलिस की नौकरी कर चुकी एक दबंग लड़की थी। पुलिस की जांच परख के बाद पता चला कि जेनिफर की उम्र करीब 36 साल है. उसने 2010 में पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। फिलहाल उसके खिलाफ डकैती और दूसरे आरोपों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिरकार उसने किस वजह से डकैती डाली। लेकिन अपनी इस होशियारी से उसने सबको अंचभे में डाल दिया कि वाकई लड़कियां किसी से कम नहीं होतीं।
फोटो क्रेडिट-डेनविले पुलिस डिपार्टमेंट












Click it and Unblock the Notifications