VIDEO: फ्लाइट मिस हुई तो प्लेन पकड़ने को रनवे पर दौड़ी महिला, अधिकारियों में मचा हडकंप

बाली। इंडोनेसिया के बाली एयरपोर्ट पर रविवार को उस वक्त अधकारियों ओर सिक्योरिटी के लोगों में हडकंप मच गया, जब एक महिला रनवे पर भागने लगी। दरअसल, महिला की फ्लाइट मिस हो गई तो मौजूद स्टाफ की आंख बचाकर विमान तक पहुंचने की कोशिश करने लगी। घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हाना नाम की महिला को रविवार को बाली के नगुरा राय एयरपोर्ट से जकार्ता के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। महिला एयरपोर्ट पर पहुंचने में लेट हो गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि महिला बोर्डिंग के लिए नहीं पहुंची, उन्हें कई दफा कॉल किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। फ्लाइट के टेक ऑफ से कुछ मिनट पहले महिला सिक्योरिटी को चकमा देकर बोर्डिंग गेट पार कर गई और प्लेन की तरफ भागने लगी।

Woman Trying To Chase Plane After Missing Flight Video Viral

महिला को इस तरह से प्लेन की ओर भागता देख दो सिक्योरिटी गार्ड उसकी तरफ दौड़े और उसे पकड़ा। महिला इससे बाद भी नहीं रुकी और गार्ड से छूटकर विमान की ओर भागने की कोशिश की। हालांकि गार्ड ने उसे पकड़कर किसी तरह जमीन पर बैठाया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि महिला को ऐसा ना करने के लिए चेताया गया और दूसरी फ्लाइट से जकार्ता भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+