महिला टीचर ने नाबालिग छात्र से बनाए संबंध, होटल से हुई गिरफ्तार

केट कैपिटानो को नॉर्थ कैरोलिना से तब गिरफ्तार किया गया था जब वह अप्रैल में छात्र से मिलने के लिए एक होटल में पहुंची थी।

नई दिल्ली। 13 साल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली महिला टीचर को जेल भेजने की तैयारी है। 24 वर्षीय टीचर को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था जब वह छात्र के साथ संबंध बनाने के लिए एक होटल में ठहरी थी।

Teacher

घटना वर्जीनिया की है। आरोपी महिला टीचर केट कैपिटानो छात्र से मिलने के लिए 400 मील तक कार चलाकर गई थी। एक साल पहले वह उसे पढ़ाती थी। पुलिस के मुताबिक, जब लड़का 12 साल का था तब टीचर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

छात्र को भेजी अश्लील तस्वीरें
कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला टीचर ने जनवरी 2015 से फरवरी 2016 के बीच छात्र को अपने प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें भी भेजी थीं। वह उसके साथ गूगल और यूट्यूब के जरिए जुड़ी हुई थी।

ऑनलाइन करती थी फ्लर्ट
यूट्यूब पर अपनी शॉपिंग, गेमिंग और गाने के वीडियो छात्र को दिखाने के लिए पोस्ट करती थी। बीते साल सितंबर में छात्र को एक पोस्ट में टैग करते हुए आरोपी टीचर ने सवाल किया था- तुम्हारा पहला दिन कैसा था लव? जवाब में छात्र ने भी कुछ इसी अंदाज में जवाब दिया था।

पुलिस को पहले से थी जानकारी
केट कैपिटानो को नॉर्थ कैरोलिना से तब गिरफ्तार किया गया था जब वह अप्रैल में छात्र से मिलने के लिए एक होटल में पहुंची थी। उसकी ऑनलाइन एक्टिविटी की जानकारी पुलिस के पास पहले से थी, जिसके चलते वहां पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्र के माता-पिता को उसके संबंधों का पता चला तो वे भी हैरान रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+