मॉडल कंटेस्टेंट को दिखाया न्यूड, लगा 60 करोड़ का झटका
न्यूयॉर्क। अमेरिका का सुपरहिट रियलिटी टीवी शो 'डेटिंग नेकेड' एक बार फिर से विवादों में है। लेकिन इस बार बात फारमेट की नहीं, बल्कि एक गलती की है। इस शो पर एक कंटेस्टेंट ने ही शो पर करोड़ों रुपये का मुकदमा ठोंक दिया है। शो की प्रतिभागी मॉडल जेसी नीजविट्ज का आरोप है कि उनके एक न्यूड सीन को बिना ब्लर किए प्रसारित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह उनके साथ धोखा है। मॉडल ने वीएच-1 चैनल पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वायकॉम के साथ ही प्रोडक्शन कंपनी फायरलाइट एंटरटेनमेंट और लाइटहार्टेड एंटरटेनमेंट को मामले में आरोपी बताया है।
विदेशी न्यूज वेबसाइट 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की खबर के मुताबिक, जेसी ने बताया कि शो की शूटिंग मई में हुई थी। डेट के दौरान उन्होंने WWE स्टाइल में नेकेड कुश्ती की थी, जिसे 31 जुलाई को शो के तीसरे एपिसोड में प्रसारित किया गया। जेसी का आरोप है कि शो के प्रोड्यूसर ने उनसे बार बार कहा था कि प्रसारण के दौरान उनके प्राइवेट पार्ट्स को ब्लर कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मॉडल ने चैनल पर 10 मिलियन डॉलर का मुकदमा ठोंका है।
जेसी ने कहा कि, मैं ठगी सी महसूस कर रही थी। मुझसे झूठ बोलकर चालाकी से काम निकलवाया गया है और मेरा इस्तेमाल किया गया।' गौरतलब है कि एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद यूट्यूब, ट्विटर और टंबलर पर भी जेसी का खूब मजाक बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications