मां से नफरत की वजह से 45 लाख खर्च कर बेटी ने बदल लिया चेहरा
30 साल की एक महिला ने प्लास्टिक सर्जरी पर 50000 पौंड (लगभग 45 लाख रुपए) खर्च कर अपना चेहरा इसलिए बदलवा लिया क्योंकि वह अपनी मां की तरह दिखना नहीं चाहती थी। दरअसल मां ने अपनी इस बेटी को कम उम्र में छोड़ दिया था जिस वजह से वह मां से नफरत करने लगी।

मामला इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर का है। डेलीमेल के अनुसार, स्टार नाम की इस महिला ने अपने गाल, होंठ, नाक सबकी प्लास्टिक सर्जरी करवाई ताकि वह मां की तरह ना दिखे। उसने ब्रेस्ट बदलने के लिए इंप्लांट करवाया। नाक की सर्जरी की वजह से स्टार को सांस लेने की परेशानी का सामना भी करना पड़ा। लेकिन वह हर हाल में मां जैसी लुक को बदलना चाहती थी।
स्टार अपने चेहरे से नफरत करने लगी थी क्योंकि आईने में देखते ही उसकी पहले की जिंदगी की कड़वी यादें ताजा हो जाती थीं। स्टार ने चेहरा बदलने के लिए करीब 15 बार सर्जरी करवाई। नाक की सर्जरी उसके लिए सबसे ज्यादा तकलीफदेह रही। लेकिन इस बारे में स्टार का कहना था, 'नाक की सर्जरी से मुझे सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसे मैंने झेला क्योंकि सर्जरी के बाद मेरी नाक पहले से छोटी और सुंदर हो गई थी और यही मैं चाहती थी।'

स्टार के बचपन का नाम स्टेसी था। लेकिन उसने नाम के साथ नेचुरल फेस भी बदल लिया क्योंकि जब वह 17 साल की थी तब उसकी मां ने उसे घर से निकाल दिया और हॉस्टल में रहने पर मजबूर किया। स्टार ने बताया कि जब वह कहीं अपनी परछाई देखती थी तो अपने चेहरे में उसे मां का चेहरा दिखता था और उसे बहुत दुख होता था। वह अपने दुखद अतीत से दूर जाना चाहती थी इसलिए उसने सर्जरी करवाई।
स्टार ने बताया, 'मेरे और मां के बीच कभी किसी तरह का रिश्ता नहीं रहा। इसलिए मेरा चेहरा मुझे मेरे बुरे अतीत, मेरे दुर्भाग्यपूर्ण जीवन की याद दिलाता रहता था। शायद इसलिए मैंने ऐसा किया। मेरे अंदर मेरी मां के लिए बहुत नफरत है। मैं किसी भी तरह से उनकी तरह नहीं दिखना चाहती। और मैं ऐसा करने में सफल हुई। अब कोई नहीं कह सकता कि मैं मां जैसी दिखती हूं। मैंने पिछले दस साल में अपने चेहरे को इतना बदल लिया है कि अब मैं कभी-कभी खुद को भी पहचान नहीं पाती।'
अभी स्टार को अपनी टुड्ढी भी बदलवानी है। वह कहती है कि मैं इसी तरह अपने चेहरे में बदलाव करती रहूंगी। लेकिन स्टार का ब्वायफ्रैंड उसे यह सब करने से रोकना चाहता है। उसका कहना है, ' उसको यह सब करवाने की जरूरत नहीं है। वह जैसी है, खूबसूरत है। लेकिन वह अपने आपको खुश रखने के लिए सर्जरी पर सर्जरी करवाती जा रही है।'
तस्वीरें साभार - डेलीमेल












Click it and Unblock the Notifications