Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुहागरात पर पति को छोड़ रातभर जुआ खेलती रही महिला, लत की वजह से गंवाए 5 करोड़ रुपए

महिला ने बताया कि शादी वाली रात उसे कसीनो में जुआ खेलते-खेलते सुबह के 6 बजे गए।

लास वेगास, 2 फरवरी: कहते हैं कि लत चाहे किसी भी चीज की हो, बुरी होती है और अगर ये लत जुए की हो, तो इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए। जुए में कई बार लोगों के घर तक बिक जाते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि किसी इंसान को जुए की लत इस हद तक हो कि वो अपनी शादी की पहली रात तक भूल जाए। चौंकिए मत, एक महिला ने अपनी ऐसी ही हैरान कर देने वाली कहानी के बारे में बताया है, जब वो जुए की लत में इस कदर डूब गई कि अपनी शादी की पहली रात भी उसने कसीनो में गुजारी।

जुए में जीते 1 लाख 27 हजार पाउंड

जुए में जीते 1 लाख 27 हजार पाउंड

'द सन' की खबर के मुताबिक, लिसा वॉकर नाम की इस महिला ने बताया कि उसे जुए की लत बचपन से ही लग गई थी, जब उसके पिता और दादा घर में ही कुछ रुपए लगाकर ताश खेलते थे। इसके बाद लिसा ने चोरी-छिपे जुआ खेलना शुरू किया और जब वो 18 साल की हो गईं तो उन्हें कसीनो में जाकर जुआ खेलने का कानूनी अधिकार मिल गया। जुए को लेकर लिसा की लत बढ़ती गई और फरवरी 2001 में, जब उनकी उम्र महज 29 साल थी तो कसीनो में उन्होंने 1 लाख 27 हजार पाउंड का जैकपॉट जीता। हालांकि लिसा ने बताया कि वो दिन उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन था।

'वही दिन मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन बन गया'

'वही दिन मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन बन गया'

लिसा वॉकर ने बताया, 'मैंने उस दिन 1 लाख 27 हजार पाउंड का जैकपॉट जीता...और कुछ ही मिनटों के दौरान कसीनो में मौजूद हर किसी को मेरी उस जीत के बारे में पता चल गया। मेरे दिल जोर-जोर से धड़क रहा था और हर कोई मुझे इतनी बड़ी जीत के लिए बधाई दे रहा था। कसीनो में हर तरफ केवल मेरा ही जिक्र हो रहा था। लेकिन, वही दिन मेरे जीवन का सबसे बुरा दिन बन गया। उस जीत के बाद जुए को लेकर मेरी लत और बढ़ गई...यहां तक कि मेरा घर तक बिक गया और मैं दिवालिया हो गई।'

'हफ्ते में 4 से 5 बार कसीनो जाकर जुआ खेलने लगी'

'हफ्ते में 4 से 5 बार कसीनो जाकर जुआ खेलने लगी'

अपनी जुए की लत के बारे में लिसा ने आगे बताया, 'मैं हफ्ते में 4 से 5 बार कसीनो जाकर जुआ खेलने लगी। पैसों को लेकर मेरी लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही थी। हर रोज मैं करीब 500 पाउंड लेकर कसीनो जाती और दिन में कम से कम 8-10 घंटे वहां जुआ खेलती। वहां जाकर मुझे एक अलग सी खुशी मिलती थी। हर तरफ लाइट, लोगों की भीड़, जुए की टेबल...अब यही सब मेरी जिंदगी बन चुके थे और मेरे लिए खुद को रोक पाना बहुत मुश्किल था। मैं जो रकम एक दिन जीत जाती, वो धीरे-धीरे करके फिर से कसीनो में वापस चली जाती।'

'शादी की पूरी रात कसीनो में जुआ खेलती रही'

'शादी की पूरी रात कसीनो में जुआ खेलती रही'

अपनी कहानी बताते हुए लिसा ने आगे कहा, 'जुए की लत की वजह से मेरी शादी टूट गई और मुझे अपने बच्चों के साथ कुछ वक्त के लिए हॉस्टल में रहना पड़ा। 2018 में मेरी तीसरी शादी हुई और हम लोगों ने लास वेगास में एक शानदार पार्टी रखी। लेकिन, यहां भी मैं अपनी जुए की लत को नहीं छोड़ पाई और शादी वाली पूरी रात बैठकर कसीनो में जुआ खेलती रही। मुझे कसीनो में जुआ खेलते-खेलते सुबह के 6 बजे गए। मेरे पति सहित सब मेहमान मेरी इस लत को देखकर हैरान थे और इसके बाद मेरे पति ने फैसला लिया कि वो मेरी जुए की लत छुड़ाएंगे।'

'तीन बार अपना घर भी गिरवी रखना पड़ा'

'तीन बार अपना घर भी गिरवी रखना पड़ा'

लिसा वॉकर ने बताया, 'अगर मैं अनुमान लगाऊं तो 20 सालों में अपनी जुए की लत की वजह से मैं करीब 5 लाख पाउंड की रकम (करीब 5 करोड़ रुपए) गंवा चुकी हूं। इस दौरान मुझे तीन बार अपना घर भी गिरवी रखना पड़ा। मेरी हालत ऐसी हो गई कि बैंक ने मुझे दिवालिया घोषित कर दिया और अपना कर्ज चुकाने के लिए मुझे मेरा घर बेचना पड़ा। सच कहूं तो मेरी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी।' फिलहाल लिसा वॉकर अपनी जुए की लत से निजात पा चुकी हैं और फिर से अपनी सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- 167 किलो वजन उठाते ही महिला के शरीर से आई 'कड़ाक' की आवाज, भागना पड़ा अस्पताल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+