तेज रफ्तार मेट्रो के सामने एक महिला ने दूसरी महिला यात्री को दिया धक्का, कैमरे में कैद खौफनाक घटना
न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने यात्री को चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया।
न्यूयॉर्क, अक्टूबर 06: अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर मेट्रो स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है और अब उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोमवार सुबह मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक दूसरी महिला यात्री को मेट्रो के आगे धकेल दिया।

मेट्रो के आगे महिला को धकेला
सोमवार की सुबह टाइम्स स्क्वायर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने एक यात्री को आने वाली ट्रेन के रास्ते में धकेल दिया, यह भयावह क्षण सर्विलांस कैमरे में कैद हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला 42 साल की है और बताया जा रहा है कि बिना किसी वजह से उसे मेट्रो के सामने धक्का दे दिया गया। पुलिसिया तफ्तीश के मुताबिक, महिला के ऊपर बिना किसी वजह से हमला किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, टाइम्स स्क्वायर मेट्रो स्टेशन पर किसी के ऊपर हमला करने की ये तीसरी घटना है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी फूटेज वायरल
इस घटना का सीसीटीवी फूटेज वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक महिला मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के बैठने वाली कुर्सी पर बैठी हुई है और थोड़ी देर के बाद एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आती दिखाई दे रही है। तभी बिजली की रफ्तार से कुर्सी पर बैठी एक महिला उठती है और सामने खड़ी महिला को जोर का धक्का दे देती है। वहां मौजूद लोगों को कुछ देर के लिए कुछ समझ नहीं आता है, कि आखिर हुआ क्या है। सीसीटीवी में दिखता है कि महिला को मेट्रो के आगे धक्का देने के बाद आरोपी महिला बिनी किसी वजह वहां से बेधड़क निकलने लगती है।
घायल महिला अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट के मुताबिक, धक्का लगने के बाद महिला तेज रफ्तार मेट्रो से टकरा गई। हालांकि, वो मेट्रो के आगे नहीं आई, वरना उसकी जान भी जा सकती थी। गंभीर घायल महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा है, ''ये काफी डराने वाला है और आपको नहीं पता कि आपके पीछे मौजूद कोई दुष्ट आपके साथ क्या करने वाला है''। वीडियो में महिला एक बेंच पर बैठी हुई दिखाई दे रही है और जैसे ही ट्रेन 8.15 मीटर के आसपास दिखाई देती है, वह खड़ी हो जाती है और उसे धक्का दे देती है और फिर वो वह मौके से भाग जाती है। अब पुलिस आरोपी महिला की खोज कर रही है।

एक और खौफनाक वारदात
रिपोर्ट के मुताबिक, टाइम्स स्क्वायर मेट्रो स्टेशन पर एक ही दिन में दो खौफनाक घटाएं हुई हैं। मेट्रो स्टेशन पर महिला को धक्का देने से कुछ घंटे पहले ही एक शख्स के पैरों में गोली मार दी गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में अमेरिका में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और लोगों ने बेवजह वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार, ब्रुकलिन का एक 39 वर्षीय व्यक्ति मैकडॉनल्ड्स और सुशी रेस्तरां वसाबी के पास वेस्ट 40 वीं स्ट्रीट और सेवेंथ एवेन्यू के कोने में पेशाब कर रहा था, जब उसके दाहिने पैर में गोली मार दी गई।












Click it and Unblock the Notifications