अपने दो पालतू कुत्तों के साथ महिला गई थी घूमने, नोच-नोच कर मार डाला
वर्जीनिया। अमेरिका के वर्जीनिया में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आयी है, जहां दो पालतू कुत्तों ने अपने ही मालिक पर हमला कर उसे मार डाला। वर्जीनिया की रहने वाली 22 साल की बेथनी लिन जब अपने दो कुत्तों के साथ बाहर घुमने गई थी, लेकिन उन पालतू जानवरों ने बेथनी लिन पर अटैक कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को बेथनी का शव घर से कुछ दुरी पर मिला। वर्जीनिया में इस घटना के बाद अमेरिका में डॉग ऑनर में हड़कंप मच गया है और वे अब अपने ही पालतू कुत्तों और अन्य जानवरों से खौफ खाने लगे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बेथनी के शरीर को कुत्तो ने बुरी तरह से नोच दिया था और उसके शरीर कई हिस्सों पर कुत्तों के दांत के निशान भी मिले। यह घटना 14 दिसबंर की है, जब कुत्तों को घुमाने गई बेथनी काफी देर तक घर नहीं लौटी तब उसके पिता उसे ढूंढने के लिए बाहर निकले थे, लेकिन वो भी जब अपनी बेटी को ढूंढ नहीं पाए, तब उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की।
वर्जीनिया पुलिस के अनुसार, बेथनी को जमीन पर गिराकर उसपर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि बेथनी के शरीर पर कुत्तों के दांतों के निशान से लग रहा है कि उसने बचने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन वो उनसे हार गई। हालांकि, बेथनी के दोस्तों को कुत्तों पर शक नहीं, उनका कहना है कि ये कुत्ते बेथनी के साथ कई सालों से है और वे ऐसा उसके साथ नहीं कर सकते। इस घटना के बाद पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications