जज के सामने सबूत के तौर पर पेश की गई बंदूक से अचानक चली गोली, महिला वकील की मौत
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रिका की एक अदालत में लूट मामले में चल रहे ट्रयल के दौरान गोली चलने से महिला वकील की मौत हो गई। दरअसल सुनवाई को दौरान लूट में इस्तेमाल की गई बंदूक को सबूत के तौर पर पेश किया गया था लेकिन अचानक उससे फायरिंग हो गई और गोली महिला वकील को जा लगी। बताया जा रहा है कि गोली महिला वकील के पीछले हिस्से में लगी और ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई।

जमीन पर गिरने के बाद चली बंदूक
हैरानी की बात यह है कि बंदूक किसी के द्वारा नहीं चलाई गई थी बल्कि सबूत के तौर पर जज के सामने पेश करने के दौरान बंदूक के जमीन पर गिरने के बाद उससे फायरिंग हो गई। पुलिस ने बताया कि बंदूक पहले से ही लोड थी और उसे अनलोड नहीं किया गया था जिस वजह से ये हादसा हुआ। गोली लगने के बाद महिला वकील को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम नें बंदूक जब्त करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ज्यादा खून बहने से हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में दक्षिण अफ्रीका की एक वरिष्ठ राज्य अधिवक्ता एडेलैड फेरेरा वाट की मौत हुई है वह 51 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर हुए इस हादसे में एडेलैड फेरेरा के बाएं कूल्हे में गोली लगी थी और उनका काफी खून बह चुका था। अस्पताल ले जाते समय महिला वकील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

फेसबुक पर दोस्तों ने दी श्रद्धांजली
एडेलैड फेरेरा के परिवार वालों को जब उनके मौत की खबर मिली तो घर में मातम छा गया। घर के एक परिजन ने बताया कि एडेलैड के अचानक चले जाने से सभी शोक में डुबे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है, फेसबुक पर एडेलैडा के दोस्तों ने उन्हें एक सकारात्मक, अद्भुत महिला बताया और उनकी मौत पर श्रद्धांजलि दी है। दोस्तों ने इस कठिन समय में उनके परिवार को भागवान से हिम्मत देने की प्रर्थना की है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications