अमेरिका: निर्दयी महिला ने 15 महीने की बेटी को फ्रीजर में रखकर मार डाला!
न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर काउंटी में एक महिला ने अपनी 15 महीने की बेटी को मारकर फ्रीजर में रख दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, डासिया बार्टी (26) पर बेटी ही हत्या का आरोप है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अभी भी मामले की तहकीकात कर रही है।
शरीर पर मिले हैं चोट के निशान
अब तक की जांच में सामने आया है कि बीते शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची का शव माउंट वेरनॉन में वाशिंगटन स्ट्रीट स्थित आरोपी के घर की दूसरी मंजिल से बरामद किया था। बच्ची के चेहरे और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से में भी खून बहने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि बच्ची की मौत असल में कब हुई।
पुलिस ने बताया कि जब बच्ची का शव बरामद हुआ तो वह बेहद ठंडा था। जिससे अंदाजा लगाया गया कि शव को फ्रीजर में रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में अब तक यह बात सामने आई है कि बच्ची रो रही थी, जिससे परेशान होकर महिला ने पहले उसे पीटा और फिर फ्रीजर में रख दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications