हवस की भूख मिटाने के लिए महिला ने कर दिया पूरे परिवार का खून, फिर प्रेमी को घर बुलाकर बनाए संबंध
हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। यही नहीं, इसके बाद उसने जो किया और वह भी हैरान कर देने वाला है।
वियना। एक महिला के दिमाग में हवस इस तरह सवार हुई कि प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसने अपने परिवार का खून कर दिया। महिला ने अपनी मां, भाई और तीन बच्चों के साथ दो कुत्तों को भी मार डाला।

घटना ऑस्ट्रिया की है। हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। यही नहीं, इसके बाद उसने जो किया और वह भी हैरान कर देने वाला है।
कंबल में लपेटी थी बच्चों की लाशें
मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव ने बताया कि मार्टिना नाम की महिला ने सेबस्टियन (10), फैबियन (9) और मिशेल (7) नाम के तीन बच्चों, उनके अंकल पीटर (41) और उनकी दादी मैथील्डे (59) की हत्या कर दी। हत्या के लिए उसने बंदूक का इस्तेमाल किया। पुलिस ने तीनों बच्चों की लाशों को बेडरूम से बरामद किया। उन्हें कंबल में लपेटा गया था।
30 कमरों का है घर
वारदात को अंजाम देने के बाद मार्टिना ने एक शख्स को घर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। उसे वह कुछ दिनों से ही जानती थी। पुलिस ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में उस शख्स का कोई रोल नहीं है और न ही उसे इसकी जानकारी थी। 30 कमरों वाले घर में महिला ने लाशों को अलग-अलग छुपा कर रखा था।
प्रेमी को मैसेज भेजकर बुलाया
पुलिस ने जांच में पाया कि महिला ने अपने प्रेमी को मैसेज करके घर बुलाया था। अगले दिन जब वह दोबारा घर पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। तीसरे दिन भी वह बच्चों के लिए कुछ तोहफे लेकर गया लेकिन फिर दरवाजा नहीं खुला। पुलिस का मानना है कि घटना वाले दिन ही बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
हत्या का खुलासा तब हुआ जब आरोपी महिला का भाई ऑफिस नहीं पहुंचा। उसके बॉस ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घर पहुंची पुलिस ने वहां लाशें देखी तो हैरान रह गई।












Click it and Unblock the Notifications