Ex हसबैंड ने की 'गंदी मांग', 'महिला ने चाकू से काट डाला प्राइवेट पार्ट
नई दिल्ली। रूस की अदालत में एक महिला को अपने पूर्व पति के गुप्तांग काटने के जुर्म में चार साल की सजा सुनाई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद उसने किचन वाले चाकू से उसका गुप्तांग काट दिया। 47 साल की महिला का नाम लीरा पल्कसीन बताया जा रहा है। घटना रूस के सुदूर इलाके तातरस्तान के वसिल्येवो गांव की है।

कोर्ट ने सुनाई चार साल की सजा
महिला का आरोप है कि उसका पति नशे की हालत में उसके घर में घुस आया था और वह उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डाल रहा था। जिसके चलते उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान महिला ने पुरुष का गुप्तांग काट दिया। महिला ने कोर्ट में बताया कि उसने अपने पूर्व पति का लिंग आत्मसुरक्षा में काटा। वहीं कोर्ट में जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि, महिला ने अपने पूर्व पति का गुप्तांग तब काटा जब वह अपने गांव में घर में सोफे पर सो रहा था।

जेल जाते समय महिला ने दी फ्लाइंग किस
आपको बता दें कि आरोप महिला के पूर्व पति का पिछले साल अक्टूबर में एक्सीडेंट हो गया है जिसमें उसके दांए कूल्हे में चोट आई थी। महिला को जब कोर्ट में पेश किया गया तो वह ऐसे व्यवहार कर रही थी कि जैसे उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। महिला कोर्ट में काली ड्रेस में पहुंची थी। पुलिस कर्मियों के साथ हथकड़ी में कैद लीरा जब कोर्ट रूम से बाहर निकली तो उसने पत्रकारों की ओर हाथ हिलाया और फ्लाइंग किस दी। कोर्ट ने उसे 4 साल की जेल की सजा सुनाई है।

आपसी कलह के चलते दोनों ने लिया था तलाक
कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद लीरा ने कहा कि सब कुछ ठीक है उसे अपने किए पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है। वहीं पीड़ित व्यक्ति के रिश्तेदारों ने बताया कि उसका पूर्व पति अब अन्य किसी महिला के साथ रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि इस कपल के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते उनके रिश्ते में तनाव आ गया था। जिस कारण से ये दोनों अलग हुए थे।
PHOTO: tatarstan24
ये भी पढ़ें: गर्मी ने मचाया तांडव, 44 डिग्री पहुंचा इस शहर का तापमान
ये भी पढ़ें: पुराने POCSO (पॉक्सो) से कितना और कैसे अलग होगा नया कानून?
ये भी पढ़ें: हीरोइन ने किया अपने यौन शोषण का खुलासा तो अभिनेता बोला- इस्लाम की खिंची लाइन मिटाओगे तो यही होगा












Click it and Unblock the Notifications