दोस्तों संग शराब पीकर लौटी पत्नी, बेड के पास पर दिखा कुछ ऐसा कि दांत से काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट
हरारे। पति-पत्नी का रिश्ता सबसे गहरा रिश्ता होता है। इसमें कभी-कभी लड़ाई झगड़े भी होते हैं लेकिन इस रिश्ते के आगे कुछ भी ज्यादा देर नहीं टिक पता। लेकिन कई बार पल भर का गुस्सा कुछ ऐसा कर जाता है जिसका खामियाजा पूरी जिंदगी भरना पड़ता है। ऐसा ही हुआ जिम्बॉब्वे में। यहां पत्नी ने गुस्से में पति का प्राइवेट पार्ट दांत से काट दिया। पति की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो चूहों को डराकर घर से नहीं भगा सका। इस घटना के सामने आने के बाद सभी लोग हैरान हैं।

पत्नी दोस्तों संग शराब पीकर लौटी थी
घरेलू हिंसा की यह घटना जिम्बॉब्वे के कितवे में हुई है। जांबियन ऑब्जर्वर की खबर के मुताबिक शहर के 52 साल के अब्राहम मुसोंडा की 40 साल की पत्नी मुकुपा ने उसके ऊपर हमला करके ऐसा किया है. खबर के मुताबिक अब्राहम की पत्नी अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौटी थी। इसके बाद जब वह बेड पर लेटी तो बेड के पास उसे चूहा दिखाई दिया। इस पर उसने पति से चूहे को वहां से डराकर भगाने को कहा।

गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने आपा खो दिया और गुस्से में पति के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया। इसके बाद अब्राहम तुरंत कितवे टीचिंग हॉस्पिटल गया, जहां उसका इलाज हुआ। वहीं कॉपरबेल्ट पुलिस कमिश्नर के मुताबिक बाद में पति और पत्नी को घर पर ही दो अलग-अलग बेडरूम में रख दिया गया है। घरेलू हिंसा की यह घटना सामने आने के बाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है।

पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले
पत्नी द्वारा पति के प्राइवेट पार्ट काटे जाने को लेकर कई मामले सामने आ चुके हैं। कभी अवैध संबधों के शक में तो कभी जबरन शारीरिक संबंध बनाने को लेकर। कई बार ऐसा हुआ है कि इसमें पति की मौत भी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications