पति को साथ लिए बिना खरीदारी की महिला को मिली सजा, तलवार से काट दिया सिर

अफगानिस्तान में तालिबान का वहशी चेहरा एक बार फिर से सामने आया है। एक महिला को पति के बिना घर से बाहर निकलने की सजा उसकी जान लेकर दी गई।

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानियों के एक 30 साल की औरत का सिर काट देने का मामला सामने आया है। इस औरत की खता सिर्फ ये थी कि अपने पति को साथ लिए बिना अकेले बाजार में खरीदारी करने आई थी। घटना अफगानिस्तान के सर-ए-पॉल प्रांत की है। ये प्रांत लंबे समय से तालिबान के कब्जे में है। महिला की हत्या एक-47 की नोक पर लगे चाकू (संगीन) से गला काटकर की गई।

पति को साथ लिए बिना खरीदारी करने निकली महिला का गला काटा

प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जैबुल्लाह अमानी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए नेशन अखबार से कहा कि 30 साल की महिला को बाजर में अकेले घूमने और खरीदारी करने की वजह से मार दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि महिला का पति ईरान में है और महिला को कोई बच्चा नहीं है। महिला विकास का विभाग देखने वाली नसीमा आरजू ने भी घटना की पुष्टि की है। मृतका सर-ए-पॉल के लट्टी गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला ने तालिबानियों के बाजार में घूमने को लेकर टोके जाने पर उनसे बहस भी की थी और अकेले घूमने के पीछे पति के विदेश में होने की वजह भी बताई थी, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि तालिबान ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है और कहा है कि अज्ञात बंदूकधारी ने ये हत्या की है।

तालिबान के कब्जे वाले इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए हैं अमानवीय कानून
जिस इलाके में घटना हुआ वो 90 के दशक में तालिबान के उभार के बाद से भी लगातार तालिबान के कब्जे में है। तालिबान ने महिलाओं के लिए यहां बेहद अमानवीय कायदे-कानून बनाए हैं। महिलाओं को अकेले बाजार में जाने को लेकर पाबंदी है, वो पति के साथ ही जा सकती हैं। महिलाओं के घर से बाहर जाकर पढ़ाई करने पर भी पाबंदी है, महिलाएं बुर्का पहन कर ही घर से निकल सकती हैं। महिलाओं को सार्वजनिक रूप से हास-परिहास की भी अनुमति नहीं है।
पढ़ें- बच्चाबाजी: देर रात लगती है 10-15 साल के लड़कों की महफिल, होता है नंगा नाच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+