'14 घंटे तक काम, बाथरूम भी नहीं करने देते यूज', Amazon के मुखिया Jeff Bezos पर पूर्व हाउसकीपर का आरोप

वाशिंगटन के सिएटल की एक अदालत में मर्सिडीज वेडा ने शिकायत दर्ज हुई है। जिसमें अमेजन के सीईओ की एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है कि उससे कभी-कभी दिन में 10 से 14 घंटे तक काम लिया जाता था।

Jeff Bezos: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस पर उनकी पूर्व हाउकीपर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बेजोस पर आरोप लगाने वाली कर्मचारी का नाम मर्सिडीज वेडा है। वो 2019 में बेजोस की कर्मचारियों में शामिल हुई थी। वाशिंगटन के सिएटल की एक अदालत में मर्सिडीज वेडा ने शिकायद दर्ज कराई है। जिसमें उसने दावा किया है कि जब वो जेफ बेजोस कर्मचारी थी तो उससे कभी-कभी दिन में 10 से 14 घंटे तक काम लिया जाता था। बेजोस पर उसन नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि काम के दौरान उसे स्वच्छ बाथरूम की अनुमति नहीं थी।

Jeff Bezos

मामले को लेकर ऑनलाइन मार्केटिंग साइट अमेजन (Amazon) के सीईओ जेफ बेजोस के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के सिएटल शहर की एक अदालत में दर्ज कराई गई शिकायत में बेजोस की पूर्व हाउसकीपर मर्सिडीज वेडा ने दावा किया है कि बेजोस अपने कर्मचारियों के साथ नस्लीय भेदभाव करते हैं। वेडा ने कहा है कि वे कर्मचारियों को लंच ब्रेक के लंबे समय तक काम करने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया जब वे जेफ बेजोस की हाउसकीपिंक की जिम्मेदारी संभाली तो उन्हें कई बार बिना ब्रेक के 14 घंटे तक काम किया। काम के दौरान बेजोस के यहां हाउसकीपर्स के लिए कोई उचित सुलभ बाथरूम भी उपलब्ध नहीं था। मर्सिडीज वेडा नाम की कर्मी सितंबर 2019 में कर्मचारियों में शामिल हुई थी।

वेदा ने अपनी शिकायत में के कई दावे किए। जिसमें उन्होंने कहा कि बेजोस के घर उन्हें आराम करने के लिए जगह नहीं थी। हाउसकीपर्स को कभी- कभी कपड़े धोने के कमरे में खाना खाना पड़ता था। हिस्पैनिक कर्मचारियों को उनकी जाति के कारण नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ता था। वेडा पांच से छह हाउसकीपरों के एक टीम की देखरेख करती थी।

मर्सिडीज वेडा ने कोर्ट को बताया की उन्होंने हाउसकीपर्स के लिए अवकाश की कमी और असुरक्षित काम करने की समस्या का शिकायत अधिकारियों से कर दी थी। जिसके कारण इसे पद से हटा दिया गया था। बाद में उसे गलत तरीके से बर्खास्त कर दिया गया। इस एक्शन का कारण बताया गया कि उसकी नाराजगी का टीम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

शिकायत के अनुसार कर्मचारियों के पास अमेजन में काम करने के दौरान एक सम्मानजनक ब्रेक रूम या विश्राम क्षेत्र उपलब्ध नहीं था। इसके साथ ही आसानी से सुलभ टॉयलेट नहीं था। शिकायत के अनुसार हाउसकीपिंग स्टाफ कपड़े धोने के कमरे में खाना खाने को मजबूर थे। कर्मचारियों को पास के सुरक्षा कक्ष में शौचालय का उपयोग करने से भी मना कर दिया गया, जिससे उन्हें बाथरूम तक पहुंचने के लिए खिड़की से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+