शी जिनपिंग का ये कार्टून देख भड़क गया चीन, पर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में लोग अपने नेताओं और सेलेब्रिटीज का मजाक उड़ाते हैं लेकिन चीन में किसी भी नेता का मजाक बनाने पर आपको भारी पड़ सकता है। चीन में एक कार्टून कंपनी के खिलाफ राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मजाक बनाने पर कार्रवाई हुई है। डिज्नी मीडिया का फैमस कार्टून विनी पूह ने शी जिनपिंग का मजाक बनाया है जिसके बाद उसे हमेशा के लिए चीन में बैन कर दिया है।

विनी पूह डिज्नी मीडिया का एक कार्टून कैरेक्टर है, जो दिखने में चीनी राष्ट्रपति शी जैसा लगता है। पूह के साथ अन्य कार्टून भी है जिनकी तुलना चीन के राष्ट्रपति के साथ जापान के प्रधानमंत्री और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति से की गई है। ये कार्टून सोशल मीडिया के वीचैट पर सबसे पहले शेयर किया गया था उसके बाद चीनी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस पर बैन लगा दिया है।

इस कार्टून से मिलती है जिनपिंग की शक्ल तो चीन ने कर दिया बैन

ओबामा और शी

ओबामा और शी

सोशल मीडिया पर इस पिक्चर ने सबसे ज्यादा धमाल मचा रखा है। वी चैट पर सबसे पहले यह तस्वीर जारी हुई जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चल रहे हैं। उस पिक्चर के साथ में बिल्कुल वैसी ही एक पिक्चर जोड़ दी गई है जिसमें कार्टून विनी पूह जो हुबहू शी जिनपिंग जैसा ही लग रहा है और उसके साथ एक और कार्टून है जो ओबामा की तरह है। इन दोनों पिक्चर को एक ही अंदाज में पेश किया गया।

शिंजो अबे के साथ शी

शिंजो अबे के साथ शी

ओबामा और शी जिनपिंग के बाद विनी पूह कार्टून में एक और पिक्चर सामने आई जिसमें जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और चीन के राष्ट्रपति दोनों हाथ मिलाते हुए खड़े हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह कार्टून भी हुबहू अंदाज में पेश किया गया। इसमें पूह और शी जिनपिंग की आंखें बिल्कुल मिलती जुलती है। वहीं पूह के साथ हाथ मिलाए दूसरा कार्टून भी शिंजो अबे की तरह ही दिख रहा है।

इस बार शी जिनपिंग और विनी पूह

इस बार शी जिनपिंग और विनी पूह

इस पिक्चर ने शायद चीनी सरकार के गुस्से को दोगुना करने का काम किया है। राष्ट्रपति जिनपिंग परैड के दौरान अपनी कार में खड़े हैं और उसके बाद सोशल मीडिया पर पूह को भी बिल्कुल उसी अंदाज में पेश किया गया है।इन तीनों पिक्चर्स में दिलचस्प बात यह है कि शी जिनपिंग की तुलना उन देशों के नेताओं से की गई है जिनसे उनकी कम बनती है।

चीन में नहीं है सरकार का मजाक बनाने की अनुमती

चीन में नहीं है सरकार का मजाक बनाने की अनुमती

चीन में भले ही विनी पूह पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन दुनिया भर में इन तस्वीरों को बेहद पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि चीन के लोगों को अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने और उनका मजाक बनाने की अनुमती बिल्कुल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+