पोलैंड पर हमला करेगा रूस? NATO ने यूक्रेनी सीमा पर जमा किए 17000 एंटी टैंक मिसाइल, बौखलाए पुतिन

रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो देशों ने पोलैंड में यूक्रेन से लगती सीमा के पास भारी संख्या में विध्वंसक हथियारों को तैनात किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

वॉशिंगटन, मार्च 08: क्या रूस अब पोलैंड पर हमला करने वाला है? यूक्रेन हमले के बाद अब अमेरिका को सबसे बड़ी चिंता सता रही है और माना जा रहा है कि, यूक्रेन में की जा रही हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए रूस अब पोलैंड पर भी हमला कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पोलैंड में यूक्रेन की सीमा के पास करीब 17 हजार एंटी टैंक मिसाइलों को तैनात किया है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई नेताओं के द्वारा शेयर किया गया है और युद्ध की आशंकाओं के बीच अमेरिका के सेना प्रमुख ने 'गुप्त हवाई क्षेत्रों' का दौरा किया है।

पोलैंड में हथियार तैनात

पोलैंड में हथियार तैनात

रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो देशों ने पोलैंड में यूक्रेन से लगती सीमा के पास भारी संख्या में विध्वंसक हथियारों को तैनात किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी, मार्क मिले, जो अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ हैं, उन्होंने 'सीक्रेट हवाई अड्डों' का दौरा किया है और यूक्रेन में भेजे जाने वाले हथियारों का जायजा लिया है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने अब तक यूक्रेन को 17,000 एंटी टैंक मिसाइलें वितरित की हैं, और संघर्ष के दो दिन बाद व्हाइट हाउस ने सैन्य सहायता के 350 मिलियन डॉलर के पैकेज को मंजूरी दी है। वहीं, सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने एबीसी न्यूज को बताया कि, ऐसे संकेत हैं कि रूस यूक्रेन में पहुंचने से पहले ही पोलैंड में उन हथियारों पर भीषण हमला कर उन्हें बर्बाद कर सकता है।

क्या रूस करेगा एयर स्ट्राइक?

क्या रूस करेगा एयर स्ट्राइक?

एबीसी न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी अधिकारी ने आशंका जताते हुए कहा है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संभावित रूप से हथियारों की यूक्रेन में सप्लाऊ होने से पहले ही उसे एयर स्ट्राइक के जरिए उड़ा सकते हैं। पिछले करीब एक साल से रूस की सेना लगातार यूक्रेन की सीमा पर हथियारों को जमा करने के साथ साथ युद्ध की प्लानिंग कर रही है और सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि, रूसी सेना ने यूक्रेन की सीमा पर लंबी दूरी तक मार करने वाले तोपखानों को भी तैनात किया हुआ है। अधिकारियों का मानना है कि आपूर्ति लाइनों पर दूर से हमला किया जा सकता है।

यूक्रेन मांग रहा हवाई सहायता

यूक्रेन मांग रहा हवाई सहायता

वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की बार बार अमेरिका और नाटो देशों से हवाई सहायता मांग रहे हैं, ताकि रूसी कैपों पर हमले किए जा सके हैं और रूस ने जिन जगहों पर अपने हथियार रखे हैं, उन्हें बर्बाद किया जा सके। लेकिन, नाटो और अमेरिका की तरफ से ऐसा करने से इनकार किया जा चुका है और नाटो ने किसी भी तरह की सैन्य सहायता देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों ने यूक्रेन में अलग अलग रास्तों से हथियार जरूर पहुंचाए हैं, लेकिन यूक्रेन अब पाइटर जेट्स की मांग कर रहा है, ताकि वो रूसी ठिकानों पर हमला कर सके। शुक्रवार को एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि, यूक्रेन को कई स्थानों से हथियार मिल रहे हैं।

यूक्रेन की मदद जारी- अधिकारी

यूक्रेन की मदद जारी- अधिकारी

द हिल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, 'ऐसे कई स्थान हैं जिनके माध्यम से यूक्रेनियन को जमीन पर समर्थन मिल रहा है।' अधिकारी ने कहा कि, 'मैं वास्तव में इससे अधिक विशिष्ट जानकारी नहीं देना चाहता। हम जितना हो सके यूक्रेनियन की मदद करना जारी रखना चाहते हैं, इसलिए हम इस बारे में बहुत सावधान रहने जा रहे हैं, कि हम इस बारे में कैसे बात करते हैं कि यह समर्थन उनके हाथों में कैसे जा रहा है।' जबकि, रूस की तरफ से हालिया दिनों में पश्चिमी देशों को साफ तौर पर चेतावनी दी गई है, कि अगर यूक्रेन की मदद करने की कोशिश किसी भी देश ने की, तो उसे गंभीर अंजाम भुगतना होगा। लिहाजा, कुछ सैन्य एक्सपर्ट्स का मानना है कि, राष्ट्रपति पुतिन का धैर्य फिलहाल काफी कम है और वो कोई भी 'विध्वंसक' कदम उठा सकते हैं।

यूक्रेन दे रहा है कड़ी टक्कर

यूक्रेन दे रहा है कड़ी टक्कर

24 फरवरी, जिस दिन ये युद्ध शुरू हुआ था, लग यही रहा था कि 2 से 4 दिनों के अंदर ये लड़ाई खत्म हो जाएगी। लेकिन, पश्चिमी देशों से लगातार मिलती सैन्य मदद और खुफिया जानकारियों ने युद्ध को 13वें दिन तक ला दिया है और अब युद्ध के ज्यादा दिनों तक खिंचने की पूरी संभावना है। लिहाजा ऐसी रिपोर्ट है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी गुस्से में है और उन हथियारों पर पहले ही हमला करने का आदेश दे सकते हैं, जो यूक्रेन भेजे जा रहे हैं, हालांकि, अगर पुतिन ऐसा करते हैं और पोलैंड पर हमला करते हैं, तो फिर ये नाटो देशों पर हमला माना जाएगा और फिर विश्वयुद्ध शुरू हो सकता है।

रूस की साफ चेतावनी

रूस की साफ चेतावनी

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने रविवार को एक वीडियो ब्रीफिंग में चेतावनी देते हुए कहा कि, कुछ यूक्रेनी लड़ाकू विमानों को रोमानिया और अन्य पड़ोसी देशों में फिर से तैनात किया है, और वहां से शुरू होने वाले हमलों के खिलाफ हम उन्हें चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ''अगर यूक्रेन की सेना इन देशों का इस्तेमाल रूस की सेना पर हमला करने के लिए करती है और अगर इन देशों के हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है, तो फिर रूस ये मानेगा, कि रूस के खिलाफ हुए हमले में इन देशों की भी भागीदारी है''।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+