क्या बंद हो जाएगी Harvard University? डोनाल्ड ट्रंप ने हिला दी हार्वर्ड की नींव, क्या है मामला?

Harvard University: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक माने जाने वाले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई की है। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (2 मई 2025) को ऐलान किया कि, उनकी सरकार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स-छूट (Tax Exempt) दर्जा खत्म कर देगी।

यही उसका हक है- ट्रंप

ट्रंप ने अपने इस फैसले की जानकारी देते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हम हार्वर्ड की टैक्स छूट खत्म करने जा रहे हैं। यही उसका हक है।

Harvard University

ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच विवाद

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच कई मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है। यूनिवर्सिटी ने पिछले दिनों राष्ट्रपति की व्यापक सुधारों की मांगों को ठुकरा दिया, जिनमें कैंपस पर एक्टिविज़्म पर नियंत्रण की मांग भी शामिल थी।

नेतृत्व और प्रशासनिक सुधार, एडमिशन नीतियों में बदलाव, कैंपस में विविधता के आकलन और कुछ छात्र संगठनों की मान्यता रद्द करने की मांग की थी।

Take a Poll

यूनिवर्सिटी ने ठुकराया सरकार की मांग

हालांकि हार्वर्ड ने इन सभी मांगों को ठुकरा दिया था साथ ही संस्थान के अध्यक्ष एलन गर्बर (Alan Garber) ने स्पष्ट कहा था कि विश्वविद्यालय अपनी स्वतंत्रता नहीं छोड़ेगा और अपने संवैधानिक अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा।

वहीं विश्वविद्यालय के इस फैसले के कुछ ही घंटों बाद, ट्रंप ने प्रतिक्रिया स्वरूप 2.2 अरब डॉलर की ग्रांट और 60 मिलियन डॉलर के अनुबंध फ्रीज़ कर दिए।

ये भी पढ़ें Trump Zelensky Meet: वेटिकन में मिले ट्रंप-जेलेंस्की, रूस-यूक्रेन जंग को खत्म पर क्या बात हुई?

हार्वर्ड एक शर्मनाक संस्था बन गई है-ट्रंप

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अपने टैक्स-फ्री दर्जे का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि हार्वर्ड एक शर्मनाक संस्था बन गई है।'

ये भी पढ़ें Harvard University Vs Trump: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पास कई देशों की GDP से ज्यादा पैसा, जानें कितनी अमीर है?

इस वजह से यूनिवर्सिटी पर हो रही है कार्रवाई

गौरतलब है कि पिछले साल गाज़ा युद्ध के दौरान हार्वर्ड समेत कई विश्वविद्यालयों में प्रो-फिलिस्तीन प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद से रिपब्लिकन नेताओं ने इन संस्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है, और कई आइवी लीग विश्वविद्यालयों के प्रमुखों को कांग्रेस के सामने गवाही के लिए बुलाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+