तुर्की में 60 से ज्यादा जंगलों में लगी प्रचंड आग, जान बचाकर भागते लोग, हजारों जानवर जिंदा जले, खौफनाक वीडियो
तुर्की की जंगलों में प्रचंड आग से भारी तबाही मच रही है। हजारों जानवरों की जान चली गई है तो अब आग ने शहरी इलाकों में फैलना शुरू कर दिया है।
अंकारा, जुलाई 30: तुर्की के दक्षिणी हिस्से में स्थिति जंगल में भीषण आग लगने से भयानक तबाही मच गई है और ये आग अब जंगलों की तरफ बढ़ने लगी है। बताया जा रहा है कि दक्षिण तुर्की में कम से कम 60 से ज्यादा जगहों पर प्रचंड आग लग गई है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक इस प्रचंड आग में अब तक 3 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं अब तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

दक्षिण तुर्की में प्रचंड आग
एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के अधिकारियों ने भूमध्यसागरीय और दक्षिणी एजियन क्षेत्रों में जंगल की आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिसमें मानवघाट के तटीय रिसॉर्ट शहर के पास दो जंगल शामिल हैं। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल भेजा गया है, जो बुरी तरह से झुलस गये हैं। तुर्की के कृषि और वन्य मंत्री बेकिर पकडेमिरली ने कहा कि ''अंताल्या प्रांत के मानवघाट में बुधवार को लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। तेज हवा और चिलचिलाती धूप की वजह से आग पर कापू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर आग की भीषण लपटे कई सौ मीटर ऊंची उठती दिखाई दे रही हैं और सबसे खतरनाक बात ये है कि अब शहरों की तरफ भी आग फैलने लगी है।
Recommended Video

लगातार फैलती जा रही है आग
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अज्ञात वजहों से तुर्की के जंगलों में आग की लपटें उठती हुई दिखाई दे रहीं थीं और तेज हवा और भीषण गर्मी की वजह से ये आग काफी तेजी से जंगलों में फैलने लगी। गुरुवार को दक्षिणी तुर्की के जंगल में 16 और जंगलों में भीषण आग लग चुकी थीं और वहीं अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आग 60 से ज्यादा जगहों पर फैल चुकी है। जंगलों के किनारे बसे होटलों और रिसॉर्ट को प्रचंड आग से भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, जंगलों के पास बसे कई रिसॉर्ट और होटलों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवा लियाय गया है। दक्षिणी तुर्की के एक शहर मारमारिस के मेयर मेहमत ओकटे ने एनटीवी टेलीविजन से बात करते हुए आग से भारी नुकसान की पुष्टि की है, वहीं, तुर्की संचार व्यवस्था के डायरेक्टर फहार्टिन अल्टुन ने कहा है कि ''आग लगने के कारणों के व्यापक जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और जांच जारी है''

दोषियों को मिलेगी सजा
तुर्की सरकार ने अपने बयान में कहा है कि जो भी जंगल में लगी आग के लिए दोषी होगा, उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी। तुर्की सरकार के मंत्री पाकडेमिरली ने कहा कि बुधवार और गुरुवार को देश में कुल 53 जंगल में आग लग गई है, जिनमें से कई जगहों पर आग को नियंत्रित कर लिया गया है। वहीं स्वतंत्र एजेंसियों ने 60 जगहों पर आग लगने की पुष्टि की है। तुर्की सरकार के मंत्री ने कहा कि तीन विमानों, 38 हेलीकॉप्टरों और करीब 4,000 दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए तैनात किया गया है।
दिल दहलाने वाले वीडियो
वहीं, तुर्की में आग लगने के बाद सोशल मीडिया पर कई खौफनाक वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग समुद्री तटों पर बैठे हुए हैं, लेकिन कुछ ही देर में आग उनके करीब आने लगती है, जिसके बाद लोग वहां से भागना शुरू कर देते हैं। वहीं, तुर्की के अंतल्या इलाके में जिन लोगों की आग की वजह से मौत हुई है, उनमें 80 साल का एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं आग लगने की वजह से कई गांवों को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की वजह से पर्यटन स्थलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
तुर्की के जंगलों में लगती रहती है आग
आपको बता दें कि तुर्की के भूमध्यसागरीय और ईजियन क्षेत्रों में शुष्क गर्मी के महीनों के दौरान जंगल की आग आम बात है, हालांकि, कई जंगलो में आग के पीछे कुर्दिश चरमपंथियों का भी हाथ होता है। रिपोर्ट में अतल्या इलाके में जंगल की आग से 80 प्रतिशच से ज्यादा घर जल चुके हैं। तुर्की सरकार के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने कहा कि तीन मृतकों के अलावा कम से कम 112 लोग आग से प्रभावित हुए हैं, जिनमें 58 लोग अस्पताल में भर्ती थे, जिनमें से ज्यादातर धुएं में साँस लेने की वजह से बीमार पड़ गये हैं। अधिकारियों ने अक्सेकी के पास एक रेस्तरां में फंसे 10 लोगों को भी बचाया है।
हजारों जानवरों की आग से मौत
तुर्की सरकार के वन मंत्री पकडेमिरली ने कहा कि मानवघाट में एक हजार से ज्यादा जानवर आग की चपेट में आने से मारे गये हैं। ये सभी जानवर पालतू थे, जबकि 1,500 एकड़ से जमीन में लगी फसल और करीब 120 एकड़ कृषि कांच के घर नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मानवघाट के राज्य अस्पताल में क्रिटिकल मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। वहीं पैट्रीज़िया अंडर नाम की एक चश्मदीद ने कहा कि वो अपने दोस्तों के साथ इक्मेरलर में छुट्टियां मना रही थी और समुद्र में नहाते वक्त उन्होंने एक पहाड़ी पर भीषण आग की लपटों को उठते देखा, जिससे काफी ज्यादा धुंआ निकल रहा था।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications