WikiLeaks के संस्थापक जूलियन असांजे 14 साल बाद रिहा, एयरपोर्ट पर पत्नी को कसकर लगाया गले, देखें Video
Julian Assange: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे अमेरिका में एक लंबी कानूनी लड़ाई खत्म होने के बाद अस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा पहुंचे। जहां उनकी पत्नी, पिता और असांजे के अन्य समर्थकों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें जूलियन असांजे अपने पत्नी की टाइट हग देते हुए नजर आ रहे हैं।
प्राइवेट जेट से कैनबरा पहुंचे जूलियन असांजे को एक वायरल वीडियो में वह मीडिया और अपने फैंस को हाथ हिलाते हुए देखा गया। असांजे ने इस दौरान अपनी पत्नी स्टेला को गले लगाया और फिर प्यार से ऊपर उठा लिया।

बता दें कि अमेरिका की जासूसी के आरोपों में जेल में बंद जूलियन असांजे मंगलवार (25 जून) को 5 साल बाद लंदन की जेल से रिहा हो गए। अमेरिकी अधिकारियों के साथ एक समझौते के बाद जूलियन असांजे ब्रिटेन की जेल से रिहा हुए हैं। इसके लिए असांजे ने 14 साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।
JULIAN ASSANGE IS FREE!!
Watch here: https://t.co/7PlI9fnSMG#AssangeFreed #JournalismIsNotACrime pic.twitter.com/Kpbh63CCCB
— Free Assange - #FreeAssange (@FreeAssangeNews) June 26, 2024
मामला खत्म होने के बाद बुधवार (26 जून) वे एक स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में अस्ट्रेलिया स्थित अपने घर पहुंचे। असांजे की रिहाई को लेकर विकीलीक्स ने अपने एक बयान में एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "जूलियन असांजे रिहा हो गए हैं। 1901 दिन वहां बिताने के बाद वे 24 जून की सुबह बेलमर्श मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल (लंदन) से बाहर आ गए। लंदन के हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।"
दरअसल, US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, असांजे ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया था, जिसके तहत वे बुधवार को अमेरिका की साइपन कोर्ट में पेश हुए। अदालत में उन्होंने अमेरिका के खुफिया दस्तावेजों को हासिल करने के लिए साजिश रचने के आरोप को स्वीकार किया।
अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करने के बाद असांजे को 62 महीने (5 साल 2 महीने) जेल की सजा सुनाई जानी थी, जिसे वे पहले ही पूरा कर चुके हैं। दरअसल असांजे 2019 से लगातार लंदन की जेल में बंद थे। उन्होंने कुल मिलाकर ब्रिटिश की जेल में 1901 दिन की सजा काटी। ऐसे में असांजे ब्रिटेन की हाई-सिक्योरिटी जेल बेलमार्श से सोमवार को रिहा कर दिया गया। इसके बाद वे ब्रिटेन से सीधे अपने देश ऑस्ट्रेलिया पहुंचे।
क्या था मामला?
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे पर अमेरिका ने जासूसी के लगाए थे। दरअसल, असांजे ने 2010-11 में हजारों क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स को सार्वजनिक कर दिया था। इसमें अफगानिस्तान और इराक युद्ध से जुड़े दस्तावेज भी थे। इसके जरिए उन्होंने अमेरिका, इंग्लैंड और नाटो की सेनाओं पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया था। जिसमें रेप, टॉर्चर और सरेंडर कर चुके लोगों को मारने जैसे अपराध शामिल थे। विकीलीक्स के खुलासे के बाद अमेरिका ने आरोप लगाया था कि जूलियन असांजे ने उनके देश की जासूसी की है। सीक्रेट फाइल के पब्लिश करने के लेकर आरोपों में कहा गया कि इसका व्यापक दुष्प्रभाव देखा गया। निजी डेटा सार्वजनिक करने से लोगों का जीवन खतरे में आ गया।












Click it and Unblock the Notifications