सनकी पति बना हैवान, पत्‍नी को तार से बांधकर सामने ही समुराई तलवार से काटे प्रेमी के गुप्‍तांग

नई दिल्‍ली। पत्‍नी के तलाक लेने से नाराज एक सनकी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने समुराई तलवार से पत्‍नी के प्रेमी के गुप्‍तांग काट दिए जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं पति ने पूर्व पत्‍नी को केबल से बांध दिया था ताकि वो तलाक लेने की कीमत अपनी आंखों से देख सके। घटना पुर्तगाल के एक छोटे से गांव की है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी पति फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि हत्‍यारे पति ने भी आत्‍महत्‍या कर ली है।

पुल से कूदकर पति ने की खुदकुशी

पुल से कूदकर पति ने की खुदकुशी

अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के मुताबिक खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद हत्‍यारा वहां से फरार हो गया। इसके बाद पूर्व प्रेमिका किसी तरह से खुद को केबल से छुड़ा सकी। आरोपी का नाम स्‍पानइआर्ड कार्लोस सांडे फिडल्‍गो है। पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसने भी एक पुल से कूदकर अपनी जान दे दी है।

पेशे से बिजनेसमैन था पति

पेशे से बिजनेसमैन था पति

हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक स्‍पानइआर्ड कार्लोस सांडे फिडल्‍गो का शव भी मिल गया है। वह पेशे से बिजनसमैन था और पूर्व पत्‍नी के नए र‍िश्‍ते से खुश नहीं था। उसने कई बार पत्‍नी को इस रिश्‍ते से दूर होने की नसीहत दी थी।

पत्‍नी की कार में लगाया था GPS ट्रैकर

पत्‍नी की कार में लगाया था GPS ट्रैकर

स्‍थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हत्‍यारे ने अपनी पूर्व पत्‍नी के हाथों को केबल से बांध दिया था कि वह अपने नए प्रेमी के गुप्‍तांगों को काटे जाते समय देख सके। गुप्‍तांग काटे जाने से प्रेमी लुईस मिगुइल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हत्‍यारे ने अपनी पूर्व पत्‍नी के कार में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया था ताकि उसे पता चल सके कि कहां जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+