लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें, पति ने दो घंटे बाद ही दे दिया तलाक
लड़की के रिश्तेदारों में एग्रीमेंट को गलत ठहराते हुए तलाक का विरोध किया, जबकि लड़के के रिश्तेदार उसके फैसले को सही ठहरा रहे थे।
दुबई। सऊदी अरब में शादी के महज दो घंटे बाद ही एक शख्स ने सोशल मीडिया की वजह से अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। तलाक की वजह यह थी कि लड़की ने शादी की तस्वीरें स्नैपचैट पर शेयर कर दी थीं।
शादी से पहले लड़के ने अपनी होने वाली पत्नी के एग्रीमेंट किया था कि वह सोशल मीडिया में शादी की कोई भी तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं करेगी। लड़की ने ऐसा किया तो वह इसे एग्रीमेंट का उल्लंघन मान बैठा और तुरंत तत्काल फाइल कर दिया।
कुछ दोस्तों को भेजी थी तस्वीरें
लड़की के भाई ने एक सऊदी अखबार को बताया, 'मेरी बहन और उसके मंगेतर के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था कि वह अपनी तस्वीरें भेजने के लिए स्नैपचैट, इंस्टाग्राम या ट्विटर जैसी किसी सोशल साइट का इस्तेमाल नहीं करेगी। यह शादी के कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल था। गलती से मेरी बहन ने अपनी कुछ दोस्तों को स्नैपचैट पर शादी की तस्वीरें भेज दीं, जो कि उसके लिए बुरा साबित हुआ।'
रिश्तेदारों के बीच हुई तनातनी
इस घटनाक्रम की वजह से दोनों परिवारों के बीच काफी तनातनी भी हुई। लड़की के रिश्तेदारों में एग्रीमेंट को गलत ठहराते हुए तलाक का विरोध किया, जबकि लड़के के रिश्तेदार उसके फैसले को सही ठहरा रहे थे।
पहले भी आ चुका है ऐसा मामला
बता दें कि इस साल सऊदी अरब में ही एक और युवक ने तब अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था, जब वह फोन में अपनी दोस्तों से चैट करने में व्यस्त थी। शादी के बाद दोनों होटल पहुंचे थे, लेकिन जब लड़के ने करीब आने की कोशिश की तो लड़की ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया था क्योंकि वह उस वक्त फोन पर आ रहे बधाई संदेश के जवाब देने में व्यस्त थी। लड़के ने उसे रोकने की कोशिश तो वह नाराज हो गई, जिसके बाद उनका तलाक हो गया।













Click it and Unblock the Notifications