नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुओं को कहा , 'थैंक यू'
नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में बसे हिंदुओं को उन्हें चुनाव जीताने में मदद करने के लिए कहा थैंक्स। कहा हिंदुओं की वजह से ही मिल सकी अहम जीत।
वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनावों में जीत मिलने के बाद पहली बार अमेरिका में बसे भारतीयों का शुक्रिया अदा किया है। उन्हपेंने कहा है कि अमेरिका में बसे भारतीय हिंदुओं की वजह से उन्हें इस बार के कड़े चुनावों में जीत मिल सकी और वह व्हाइट हाउस पहुंच पाए।

हिंदुओं ने दिलाई जीत
ओरलैंडो में आयोजित एक थैंक्यू रैली में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, 'हमने हिंदुओं के साथ अच्छा किया है।'
अपने इस बयान के साथ ही उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि अमेरिका में बसे हिंदु समुदाय ने ट्रंप की जीत में एक अहम योगदान दिया है।
हिंदुओं के शुक्रगुजार ट्रंप
फ्लोरिडा में बड़ी संख्या में हिंदु समुदाय रहता है और रैली में भी भारी संख्या में हिंदु पहुंचे। रैली में अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा, 'वे कहा हैं? उनका एक बड़ा समुदाय है। मैं आप सबको शुक्रिया कहना चाहता हूं। आप वाकई कमाल के हैं और आपने बहुत ही मजेदार तरीके से वोट किया।'
जब कहा 'आई लव हिंदु'
चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब किसी पब्लिक रैली में ट्रंप ने भारतीयों का शुक्रिया अदा किया है।
चुनावों से करीब 15 दिन पहले ट्रंप ने रिपब्लिकन हिंदु कोऑलिएशन की ओर से आयोजित फंड रेजिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यहां पर उन्होंने कहा था, 'मैं हिंदुओं से प्यार करता हूं।'
पीएम मोदी की तारीफ
उस समय ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों की तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था कि वह अमेरिका-भारत के संबंधों की बेहतरी के लिए काम करेंगे।
ट्रंप के मुताबिक अगर उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की तो हिंदुओं को व्हाइट हाउस में एक दोस्त मिलेगा। रिपब्लिकन हिंदु सभा की ओर से चुनावों के दौरान एक खास एडवरटाइजमेंट कैंपेन भी शुरू किया था।
इसमें डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी की तर्ज पर 'अबकी बार ट्रंप सरकार' कहते हुए नजर आ रहे थे।
-
Iran Vs America War: 'ट्रंप से तंग आ चुका हूं!' ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अचानक क्यों खोया आपा? -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
Madman Theory: क्या है Trump की मैडमेन थ्योरी? जिससे दुनिया को डराने की कर रहे कोशिश, किस-किस नेता ने अपनाई? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी?












Click it and Unblock the Notifications