Sunita Williams की लैंडिंग सीधे समुद्र में ही क्यों? NASA ने क्यों चुनी 7 स्प्लेशडाउन साइट्स?

Sunita Williams Earth Landing: भारतीय मूल की NASA अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर को लेकर SpaceX का Crew Dragon स्पेसक्राफ्ट धरती की ओर लौटा। पिछले 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे सुनीता और विलमोर के लिए घर वापसी हुई।

भारतीय समयानुसार 19 मार्च 2025 की तड़के सुबह 3:27 बजे यह फ्लोरिडा तट पर समुद्र में स्प्लैशडाउन (Water Landing) कर गया। ऐसे में जेहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि सुनीता का एयरक्राफ्ट सीधे पानी में क्यों उतरा? जमीन में क्यों नहीं आइए जानते हैं...

Sunita Williams Earth Landing

What is Splashdown Site: क्या है स्प्लेशडाउन साइट?

जब कोई स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष से लौटता है, तो उसे जहां पानी में उतारा जाता है, उसे स्प्लेशडाउन साइट कहा जाता है। NASA ने इस मिशन के लिए 7 संभावित स्प्लेशडाउन साइट्स चुनी हैं...

  • 3 साइट - Gulf of Mexico में (जिसे ट्रंप प्रशासन ने 'Gulf of America' नाम दिया था)
  • 4 साइट - Atlantic Ocean में

बता दें कि फ्लोरिडा का अटलांटिक तट समुद्र तटों, पार्कों और अन्य आकर्षणों के साथ एक उच्च ऊर्जा तटरेखा है। फ्लोरिडा एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी सीमा अटलांटिक महासागर और मैक्सिको की खाड़ी दोनों से लगती है। NASA और SpaceX की टीमें मौसम, हवा की गति और समुद्र की स्थिति को देखकर लैंडिंग के ठीक पहले अंतिम साइट तय करेंगी।

Why Sunita Spacecraft Landing in Sea: समुद्र में ही लैंडिंग क्यों?

अंतरिक्ष से लौटने वाले स्पेसक्राफ्ट के लिए पानी में लैंडिंग (स्प्लैशडाउन) सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।

  • यान को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है - रनवे लैंडिंग से स्पेसक्राफ्ट को नुकसान हो सकता है, जबकि पानी में उतरने से वह सुरक्षित रहता है।
  • अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ज्यादा आरामदायक - पानी में लैंडिंग से झटकों का असर कम होता है और एस्ट्रोनॉट्स पर भार नहीं पड़ता।
  • कम तापमान और बेहतर नियंत्रण - वायुमंडल में प्रवेश के बाद स्पेसक्राफ्ट काफी गर्म हो जाता है, लेकिन पानी में उतरने से यह तुरंत ठंडा हो जाता है।

NASA के अन्य लैंडिंग तरीकों से तुलना

  • Space Shuttle Program - नासा के पुराने स्पेस शटल रनवे पर प्लेन की तरह लैंड करते थे, लेकिन इसमें थर्मल टाइल्स को काफी नुकसान होता था और मेंटेनेंस महंगा पड़ता था।
  • Soviet Soyuz Capsule - रूसी Soyuz कैप्सूल जमीन पर उतरता है, लेकिन इससे ज्यादा झटका लगता है और लैंडिंग क्रैश लैंडिंग जैसी लगती है।

सुनीता विलियम्स के लिए यह मिशन क्यों खास है?

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को सिर्फ 1 हफ्ते के लिए ISS भेजा गया था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट की खराबी के कारण वे 9 महीने तक फंसे रहे। वे Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट के पहले क्रू मिशन का हिस्सा थे, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर फेलियर के कारण उनकी वापसी टलती रही। अब उन्हें SpaceX के Crew Dragon कैप्सूल स्पेसक्राफ्ट से वापस लाया जा रहा है।

अगला क्या होगा?

लैंडिंग के तुरंत बाद राहत टीमें कैप्सूल को पानी से निकालेंगी। सुनीता विलियम्स और उनके साथी मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाएंगे। उन्हें NASA के ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर भेजा जाएगा, जहां वे रिकवरी के बाद अपने परिवार से मिल सकेंगी।

SpaceX का Dragon कैप्सूल सुनीता विलियम्स को सुरक्षित लैंडिंग के लिए समुद्र में स्प्लैशडाउन कराएगा। NASA ने 7 संभावित साइट्स चुनी हैं, जिनमें से मौसम और समुद्र की स्थिति के आधार पर अंतिम लैंडिंग लोकेशन तय होगी। यह तरीका सुरक्षित, आरामदायक और यान को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+