ब्रिटेन में बुरी तरह से फंसी शेख हसीना की भतीजी, बांग्लादेश ने की ब्रिटिश सरकार से बर्खास्त करने की मांग

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की नजर अब ब्रिटेन पर है और वो ब्रिटिश सरकार से शेख हसीना की भतीजी को बर्खास्त करने की अपील कर रहे हैं।

दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मंत्री ट्यूलिप सिद्दीक को बर्खास्त करने का भारी दबाव है, जो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी हैं। बांग्लादेश के मौजूदा मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने आरोप लगाए हैं, कि ट्यूलिप सिद्दीक ने अपनी मौसी शेख हसीना की संपत्तियों का इस्तेमाल किया है, जिनके खिलाफ बांग्लादेश में कानूनी जांच चल रही है।

sheikh hasina tulip siddiq

शेख हसीना की भतीजी की जाएंगी बर्खास्त? (Who is Sheikh Hasina's niece Tulip siddiq?)

संडे टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, मोहम्मद यूनुस ने आरोप लगाया, कि ब्रिटेन की लेबर पार्टी की मंत्री और उनके परिवार को, पूर्व बांग्लादेशी सरकार (शेख हसीना) द्वारा "साफ लूट" के दौरान खरीदी गई संपत्तियां वापस करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, कि लंदन में भी शेख हसीना और उनके परिवार की संपत्तियों भी जांच की जानी चाहिए, जिनकी सरकार को पिछले साल अगस्त में छात्रों के आंदोलन के दौरान उखाड़ फेंका गया था।

आपको बता दें, कि ट्यूलिप सिद्दीक ब्रिटेन की कीर स्टारमर सरकार में ट्रेजरी में आर्थिक सचिव के रूप में काम करती हैं और मोहम्मद यूनुस ने मांग की है, कि ट्यूलिप सिद्दीक को शेख हसीना के कार्यकाल के लिए माफी मांगनी चाहिए। हालांकि, ट्यूलिप सिद्दीक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की करीबी दोस्त हैं, और उन्होंने कहा है, कि उन्हें झूठे आरोपों का शिकार बनाया जा रहा है।

पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था, कि प्रधानमंत्री के एडवाइजर से मामले की जांच करने का आग्रह किया था।

शेख हसीना के झमेले में क्यों उलझ रही हैं ट्यूलिप सिद्दीक?

संडे टाइम्स की एक खोजी रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्दीक ने हैम्पस्टेड की एक प्रॉपर्टी में कई साल बिताए, जिसे पनामा पेपर्स में नामित एक ऑफसोर कंपनी ने खरीदा था। यह कंपनी दो बांग्लादेशी व्यापारियों से जुड़ी हुई थी। हालांकि हैम्पस्टेड और हाईगेट से लेबर पार्टी की सांसद ने किसी भी तरह के सौदे से लाभ उठाने से इनकार किया है, जिसकी बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा जांच की जा रही है।

ढाका से बोलते हुए, यूनुस ने कहा, कि अगर कोई ब्रिटिश राजनेता गलत काम में पकड़ी जाती हैं, तो यह "बड़ी बात" है। उन्होंने कहा, कि "अगर ब्रिटेन का कोई संसद सदस्य इसमें शामिल है, तो निश्चित रूप से यह एक बड़ा मुद्दा है ... हमें [हसीना] द्वारा सब कुछ छीन लेने की आदत हो गई है।"

बांग्लादेश में जांच के दौरान, यह पता चला कि शेख हसीना के इर्द-गिर्द के कुलीन वर्ग ने बांग्लादेश से अरबों डॉलर निकाले हैं और कुछ नकदी का इस्तेमाल लंदन की संपत्तियां खरीदने में किया है। इस सब के बीच, FBI के समान ही मानी जाने वाली ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने बांग्लादेश में अपनी जांच टीम को भेजा है।

अगर ब्रिटिश जांच एजेंसी को इस सौदे में कुछ संदिग्ध लगता है, तो वे ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों को जब्त करने की मांग कर सकते हैं। लंदन में शेख हसीना के परिवार के सदस्यों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली संपत्तियों के संदर्भ में यूनुस ने जवाब दिया, "बिल्कुल, यह लूटपाट का मामला है। और कुछ नहीं।"

कंजर्वेटिव पार्टी ने ट्यूलिप सिद्दीक की इस्तीफे की मांग की

कंजर्वेटिव नेता ने कहा, "सिद्दीक के मामले में प्रधानमंत्री का कमजोर नेतृत्व बताता है, कि वह ईमानदारी को लेकर उतने चिंतित नहीं हैं, जितना वह दावा करते हैं।"

इस बीच, बांग्लादेश की वित्तीय खुफिया इकाई ने मांग की है, कि बैंक सिद्दीक से जुड़े खातों के सभी लेन-देन का ब्योरा दें। उन्होंने तब और सख्त जांच का रुख अपनाया, जब यह बताया गया कि श्रम मंत्री ने 2019 क्रिकेट विश्व कप मैच के दौरान एक ऐसे व्यक्ति से मुफ्त में मेहमानवाजी हासिल की, जिसका उनकी चाची से करीबी संबंध था। जबकि स्टारमर ने कहा, कि वह इस मामले पर नैतिकता सलाहकार समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, सूत्रों ने बताया है, कि ट्यूलिप की कुर्सी जा सकती है और लेबर पार्टी ने उनकी जगह लेने के लिए मंत्री का नाम भी तय कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+