इजिप्‍ट हादसे के बाद जेहादियों की नजर में हीरो बनने को तैयार आईएसआईएस

मॉस्‍को। शनिवार को इजिप्‍ट में रूसी एयरलाइन कंपनी मेट्रोजेट की सेंट पीट्सबर्ग की ओर जाने वाली फ्लाइट के क्रैश होने के बाद आईएसआईएस ने इसकी जिम्‍मेदारी ली है। रूस इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि आईएसआईएस इस घटना के पीछे हो सकता है।

isis-terrorist-syria

पॉपुलैरिटी हासिल करने की कोशिश

रूस का मानना है कि आईएसआईएस के खिलाफ सीरिया में उसकी सेनाएं आईएसआईएस की कमर तोड़ रही हैं। आईएसआईएस ऐसे मौके को जेहादियों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल करने के प्रयोग कर सकता है। इस हादसे में 224 लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें-मैसेजिंग एप के जरिए आईएसअाईएस ने ली जिम्मेदारी

रूस के ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍टर ने आईएसआईएस के दावे को पूरी तरह से झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि यह जेट 30,000 फीट की ऊंचाई पर था और इतनी ऊंचाई पर जमीन से सतह तक मार सकने वाली मिसाइल पूरी तरह से बेअसर साबित हो सकती है।

साथ ही इस इलाके में मौजूद आतंकियों के पास इस तरह की कोई मिसाइल नहीं है। हालांकि रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन अंदर ही अंदर इस घटना के बाद थोड़े घबराए हुए भी हैं।

मॉस्‍को में आतंकी हमले की साजिश

आईएसआईएस ने उसके खिलाफ हो रहे अमेरिकी और रूस के हमलों के जवाब में दोनों देशों के खिलाफ एक 'पवित्र लड़ाई' छेड़ी हुई है।

आईएसआईएस के स्‍पोक्‍सपर्सन अबु मोहम्‍मद अल अदनानी ने एक बयान में कहा था कि रूस और अमेरिका ने मुसलमानों के खिलाफ लड़ाई छेड़ी है। उन्‍हें इसका नतीजा भुगतना होगा।

अभी कुछ दिन पहले ही मॉस्‍को में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को वहां की इंटेलीजेंस एजेंसी ने नाकाम किया था। लेकिन शनिवार को हुई घटना रूस के अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+