क्यों डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को अमेरिका की बड़ी समस्या कहा
वाशिंगटन। रिपब्लिकन और अमेरिकी अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में सबसे आगे चल रहे बिजनेस टायकून डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को एक बड़ी समस्या करार दिया है। ट्रंप ने पाकिस्तान को उसके पास मौजूद परमाणु हथियारों की ताकत वजह से बड़ा खतरा करार दिया है।

ट्रंप ने विंसकान्सिन में एक टाउन हॉल में कहा कि परमाणु हथियारों से संपन्न पाकिस्तान बहुत-बहुत बड़ी समस्या है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश को इस स्थिति पर नियंत्रण स्थापित करने की जरूरत है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अब किया पत्नी पर कमेंट
ट्रंप के मुताबिक पाकिस्तान एक बहुत-बहुत बड़ी समस्या है और यह अमेरिका लिए वाकई बहुत अहम देश है क्योंकि इसके पास परमाणु हथियार हैं। पाक को हथियारों की स्थिति पर नियंत्रण पाना होगा।
रिपब्लिकन पार्टी की प्रेजीडेंशियल प्राइमरी पांच अप्रैल को यहीं विंसकान्सिन में आयोजित होनी है।
ट्रंप ने लाहौर में ईस्टर संडे के मौके पर हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। ट्रंप के मुताबिक उन्होंने देखा कि यह सुसाइड ब्लास्ट एक पार्क में किया गया क्योंकि यहां ज्यादातर लोग ईसाई थे।
ट्रंप ने कहा कि हालांकि वहां ईसाइयों से अलग भी बहुत से लोग मारे गए। ट्रंप ने इस हमले को एक डरावनी घटना करार दिया।
एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह चरमपंथी इस्लामी आतंकवाद की बात कर रहे हैं। साथ ही दावा किया कि वह बाकी किसी भी दावेदार की तुलना में इसे बेहतर ढंग से सुलझा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications