क्‍यों भारत को नक्‍शे से हटाने की दुआएं मांग रहे हैं चीन के लोग?

बीजिंग। भले ही चीन कितना भी भारत के साथ बेहतर रिश्‍तों की बात कर ले और कितना भी मुश्किल की घड़ी के समय भारत के साथ खड़े होने की दलीलें दे, हकीकत कुछ और ही है। एक सर्वे पर अगर यकीन करें तो चीन की जनता भारत को बिल्‍कुल पसंद नहीं करती है और हर पल भारत की बर्बादी के सपने देखती है।

india-china-flag-600

सिर्फ इतना ही नहीं भारत के साथ ही साथ चीन की जनता चीन के कट्टर विरोधी जापान को भी दुनिया के नक्‍शे से मिटाने के लिए प्रार्थना करती है।

पाकिस्‍तान और नेपाल फेवरिट

हाल ही के दिनों में भारत और नेपाल के रिश्‍ते काफी बिगड़ गए हैं और नेपाल, चीन के करीब हो चुका है। चीन के लोगों की फेवरिट लिस्‍ट में नेपाल का नाम भी जुड़ गया है।

चीन के आधिकारिक न्‍यूज पेपर ग्‍लोबल टाइम्‍स की ओर से एक सर्वे कराया गया था। शुक्रवार को चीन में जारी हुए एक सर्वे के नतीजों के मुताबिक चीन की जनता चाहती है कि पाकिस्‍तान और नेपाल के साथ चीन के रिश्‍ते और करीब हों।

कैसा होगा चीन का नया नक्‍शा

इस सर्वे के नतीजों के मुताबिक अगर चीन के लोगों को अपने देश का नया नक्‍शा बनाने का मौका मिले तो वो इस नक्‍शे से भारत और जापान के साथ ही उन तमाम देशों को अपने पड़ोस से हटा देंगे जिनसे उनका विवाद है या फिर जिन्‍हें वे पसंद नहीं करते हैं।

क्‍या कहता है सर्वे

  • सबसे ज्‍यादा लोगों 13,196 लोगों ने कहा कि वे जापान को चीन से दूर करना चाहते हैं।
  • भारत के लिए यह आंकड़ा 10,416 लोगों का रहा तो अफगानिस्‍तान के लिए 8,506 लोगों का है।
  • फिलीपींस के लिए 11,671, वियतनाम के लिए 11,620 और उत्‍तर कोरिया के लिए 11,024 है।
  • विशेषज्ञों के मुताबिक भारत जिस तरह से दलाई लामा को सुरक्षा देता है उसकी वजह से नफरत बढ़ी है।
  • वहीं जापान के साथ पुराने ऐतिहासिक विवाद और दूसरे विश्वयुद्ध की वजह से नफरत में इजाफा हुआ है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+