आखिर क्‍यों मुंबई 26/11 जैसा है पेरिस आतंकी हमला

पेरिस। आखिरकार आतंकियों की चेतावनी और लोगों का डर सही साबित हुआ और यूरोप 26/11 जैसे एक आ तंकी हमले से दहल गया। विशेषज्ञों ने भी अब इस पर अपनी मोहर लगा दी है। वर्ष 2008 में अगर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई 26/11 जैसे आतंकी हमलों से दहली थी तो वर्ष 2010 में आतंकियों ने यूरोप को 26/11 जैसे हमलों से दहलाने की पूरी साजिश कर ली थी।

Paris-terror-attack-100

2010 में अल कायदा ने की थी साजिश

सितंबर 2010 में अल कायदा ने यूरोप के कई अहम शहरों जैसे लंदन , जर्मनी के कुछ शहर और फ्रांस के कुछ शहरों को लश्‍कर-ए-तैयबा की मुंबई में अंजाम दी गई साजिश के तर्ज पर दहलाने की पूरी तैयार कर डाली थी।

पढ़ें-शरणार्थियों की आड़ में आईएसआईएस के अंडर कवर आतंकी

ऐन मौके पर इंटेलीजेंस एजेंसियों ने उनकी साजिश को भांप लिया और वह उस समय ऐसा नहीं कर सके। लेकिन शनिवार को पेरिस में आतंकियों का सपना पूरा हो गया और पेरिस को मुंबई की ही तर्ज पर दहला दिया गया।

चार्ली हेब्दो के बाद पेरिस में कई आतंकी साजिशें नाकाम

क्‍यों हैं मुंबई हमलों जैसे पेरिस आतंकी हमले

  • सुरक्षा विशेषज्ञों ने पेरिस के आतंकी हमलों को 26/11 की ही नकल बताया है।
  • मुंबई में भी ऐसे ही पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने कई जगह फायरिंग और ब्लास्ट किए।
  • पेरिस में भी मुंबई की ही तरह पहले से टूरिस्‍ट स्‍पॉट्स की लिस्‍ट आतंकियों के पास मौजूद थी।
  • पेरिस में भी मुंबई की ही तर्ज पर आतंकियों ने सुनियोजित हमलों को एक के बाद एक अंजाम दिया।
  • मुंबई की ही तरह पेरिस में भी आतंकियों ने लोगों को बंधक बनाकर ब्‍लास्‍ट्स किए।
  • इन हमलों की मॉंडेस ऑपरेंडी एक जैसी ही है।
  • पेरिस हमलों को जिन आतंकियों ने अंजाम दिया वह मुंबई हमलों की ही तरह युवा थ।
  • हमलों में प्रयुक्‍त हथियारों और दूसरे सामानों के बाद भी यह हमले मुंबई जैसे ही नजर आते हैं।

क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना सबके सामने मौजूद आतंकवाद के खतरे के प्रति पश्चिमी देशों के रुख को बदलकर रख सकती है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के इंटेलीजेंस और एंटी-टेररिज्‍म स्‍क्‍वॉयड के डिप्‍टी कमिश्‍नर जॉन मिलर ने एक इंटरव्‍यू में कहा है कि सस्ते संसाधनों के इस्तेमाल के लिहाज से पेरिस के हमले मुंबई आतंकी हमले जैसे हैं।

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद फ्रांस में सबसे बड़ा टेररिस्ट अटैक

जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यक्रम के प्रमुख ब्रूस हॉफमैन ने नेशनल पब्लिक रेडियो को दिए इंटरव्‍यू में इसका जिक्र किया है।

उन्‍होंने बताया कि अलकायदा के नेता ओसामा बिन लादेन द्वारा पांच साल पहले किए गए उस आह्वान का हवाला दिया, जिसमें मुंबई जैसा हमला यूरोप में करने के लिए कहा गया था।

नेशनल एंटी-टेरिज्‍म ब्‍यूरो के फॉर्मर डायरेक्‍टर माइकल लीटर ने एनबीसी न्यूज को बताया, इन हमलों में जटिलता का जो स्तर है, वह हमने वर्ष 2008 में मुंबई पर बोले गए हमले के बाद से किसी शहरी इलाके में नहीं देखा।

उन्होंने कहा, यह हमला पश्चिमी देशों द्वारा इस खतरे को देखे जाने के नजरिए को बदलने वाला साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+