ईरान और ताइवान ने भारतीय चाय की डिलीवरी लेने से क्यों इनकार कर दिया? जानिए क्या हैं दिक्कतें

इंडियन टी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (आईटीईए) के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि, भारतीय निर्यातक चाय के लिए एफएसएसएआई मानदंडों के अनुरूप हैं।

नई दिल्ली, जून 14: ऐसे समय में जब भारतीय चाय निर्माता संकटग्रस्त श्रीलंका में गिरते चाय उत्पादन के बीच भारतीय चाय की निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उस वक्त कुछ देशों ने भारतीय चाय की खेप को खरीदने से इनकार कर भारत को बड़ा झटका दिया है। ताइवान और ईरान ने भारतीय चाय की खेप को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और गेहूं विवाद के बाद भारतीय चाय पर आरोप लगना हमारे लिए एक बड़ा झटका है।

ईरान और ताइवान ने किया अस्वीकार

ईरान और ताइवान ने किया अस्वीकार

दो देशों, ईरान और ताइवान ने फाइटोसैनिटरी मुद्दों और कीटनाशकों की उपस्थिति का हवाला देते हुए भारतीय चाय के तीन कंटेनरों को खारिज कर दिया है। मिंट अखबार ने दो स्रोतों के हवाले से बताया है कि, 'दो कंटेनर ताइवान से और एक ईरान से वापस भेज दिया गया है। ताइवान ने बताया कि, भारतीय चाय में मेक्सिमम रेसिड्यू लेवल (MRL) ज्यादा पाया गया है'।

चाय क्यों रिजेक्ट हो रही है?

चाय क्यों रिजेक्ट हो रही है?

चाय में एमआरएल लेवल की अधिकता तब होती है, जब कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्यातकों का कहना है कि, जिन कंटेनरों को लेने से इनकार कर दिया गया है, उन कंटेनरों में क्विनालफॉस की मात्रा स्वीकृत मात्रा से ज्यादा मिली है। व्यापारिक मानक स्तरों के मुताबिक, एमआरएल यह सुनिश्चित करने में मदद करते हैं, कि अवशेष स्तर उपभोक्ताओं के लिए उत्पाद जोखिम पैदा न करें। अब तक, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 34 कीटनाशकों के लिए MRL को अधिसूचित किया है। जब एक स्वतंत्र प्रयोगशाला में इन चाय कंटेनरों का परीक्षण किया गया, तो अप्रैल से मध्य मई तक चाय की खेपों में एमआरएल एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया और इसलिए ताइवान और ईरान ने इन चाय कंटेनरों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि, ईरान ने जिस चाय कंटेनर को रिजेक्ट किया है, उसके पीछे चाय उत्पादक की गलती नहीं है, बल्कि एक्सपोर्टर की गलती है'।

एमआरएल लेवल बढ़ने की वजह

एमआरएल लेवल बढ़ने की वजह

इंडियन टी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (आईटीईए) के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि, भारतीय निर्यातक चाय के लिए एफएसएसएआई मानदंडों के अनुरूप हैं। हालाँकि, कई देश यूरोपीय संघ के मानकों की विविधताओं का पालन करते हैं, जो FSSAI नियमों से ज्यादा कठोर हैं। भारतीय चाय बोर्ड के एक पूर्व अधिकारी ने मिंट को बताया कि, रासायनिक क्विनालफोस (कीटनाशक) के लिए, भारत में एमआरएल 0.01 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम है, जो दुनिया के सबसे सख्त मानकों में से एक है। जापान के लिए मानक 0.1 और यूरोपीय संघ के लिए 0.7 है।

ताइवान में कठोर मापदंड

ताइवान में कठोर मापदंड

वहीं, चाय एक्सपोर्टर्स का कहना है हि क, कई देशों को अपनी सख्त एमआरएल की वजह से ताइवान को चाय एक्सपोर्ट करना काफी कठिन लगता है। यहां तक की, वियतनाम और चीन की चाय भी ताइवान में अस्वीकार कर दिए जाते हैं, क्योंकि वो ताइवान की शर्तों को पूरा करने में नाकामयाब रहते हैं। एक एक्सपोर्टर ने कहा कि, ताइवान ने जिस भारतीय चाय को रिजेक्ट किया है, वो कोलकाता के एक बड़े एक्सपोर्टर ने भेजा था। हालांकि, कंपनी ने 600 कंटेनर भेजे थे, जिनमें से केवल दो ही रिजेक्ट हुए हैं। एक अन्य निर्यातक ने कहा कि, क्रोमियम सामग्री की उपस्थिति के कारण चीन ने भारत की सीटीसी चाय को भी अस्वीकार कर दिया। स्टेनलेस स्टील मशीनरी के उपयोग के कारण भारतीय चाय में क्रोमियम के निशान पाए जाते हैं।

पिछले दो सालों में भारत की चाय निर्यात

पिछले दो सालों में भारत की चाय निर्यात

पीटीआई ने चाय बोर्ड के आंकड़ों के हवाले से बताया कि, पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान, भारत ने 200.79 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया था, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 203.79 मिलियन किलोग्राम से थोड़ा कम है। हालांकि, पिछले वित्तवर्ष में चाय निर्यात से मुनाफा ज्यादा हुआ था। भारत ने पिछले वित्तवर्ष में 5415.78 करोड़ रुपये की चाय बेची थी, जबकि, उससे पिछले वित्तवर्ष में 5311.53 करोड़ रुपये की चाय बेची गई थी। चाय उद्योग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि, निर्यात में मामूली गिरावट के पीछे शिपिंग कंटेनरों की कमी और उच्च समुद्री माल ढुलाई थी। भारतीय चाय निर्यातक 2022 में 220-225 मिलियन किलोग्राम निर्यात करने की उम्मीद कर रहे हैं। 2025 तक, चाय बोर्ड का लक्ष्य सालाना 300 मिलियन किलोग्राम चाय को बेचने का लक्ष्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+