इस बार पूरा होगा हिलेरी का सपना, फिर व्‍हाइट हाउस पहुंचेगी क्लिंटन फैमिली!

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्‍नी और पूर्व अमेरिकी विदेश सचिव रहीं हिलेरी क्लिंटन एक बार फिर डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड़ रही हैं। नवंबर 2016 में होने वाले इन चुनावों में हिलेरी का राष्‍ट्रपति बनने का सपना पूरा हो सकता है। गैलप के एक सर्वे की मानें तो इस बार 92 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक चाहते हैं कि उनका राष्‍ट्रपति कोई महिला हो।

hilliary-clinton

तो बदलेगा इतिहास

अभी तक अमेरिका का नेतृत्‍व किसी भी महिला के हाथों में नहीं गया है। गैलप के सर्वे के मुताबिक ज्‍यादातर नागरिक चाहते हैं कि चुनावों में एक नया इतिहास कायम हो। दो जून से सात जून के बीच कराए गए गैलप के सर्वे पर अगर भरोसा किया जाए तो इस बार चुनावों में पिछली सभी परंपराओं को टूटने की वकालत अमेरिका के नागरिक कर रहे हैं।

वही उम्‍मीदवार की धार्मिक पृष्‍ठभूमि को जानकर भी वोट करने की इच्‍छा जाहिर कर चुके हैं। अगर नागरिकों ने परंपराओं से हटकर इस बार वोट किया तो एक बार फिर से क्लिंटन फैमिली की व्‍हाइट हाउस पहुंचने की राह आसान हो सकेगी। अमेरिकी वोटर्स ने इस बार उम्‍मीदवारों की शिक्षा, उनकी उम्र और उनकी धार्मिक पृष्‍ठभूमि का भी काफी ध्‍यान रखा है।

कुछ खास बिंदु

  • 92% नागरिकों ने किसी महिला के राष्‍ट्रपति पद की जिम्‍मेदारी संभालने की इच्‍छा जाहिर की है।
  • 91% नागरिकों ने किसी नास्तिक उम्‍मीदवार का समर्थन किया।
  • 82% नागरिक किसी कैथोलिक उम्‍मीदवार को वोट देने के पक्ष में।
  • 75 % नागरिकों का मानना वह किसी गे या फिर लेस्बियन उम्‍मीदवार के लिए वोट कर सकते हैं।
  • 60% नागरिक मुसलमान उम्‍मीदवार के पक्ष में।

वर्ष 2008 में हिलेरी का हश्र

वर्ष 2008 में भी हिलेरी क्लिंटन ने अपनी उम्‍मीदवारी पेश की थी। हिलेरी ने उस समय चुनाव अपने पति पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन की साख को आधार बनाकर लड़ा था। लेकिन उन्‍हें करारी शिकस्‍त मिली थी।

हिलेरी को वर्ष 2008 में राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने और पूर्व सीनेटर जॉन एडवर्ड्स से कड़ी चुनौती मिली थी। इराक वॉर को दिया गया उनका समर्थन उनकी हार की बड़ी वजह बन गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+