Elon Musk Vs Ro Khanna: भारतवंशी अमेरिकी सांसद को एलन मस्क ने बताया लुटेरा, लगाए कई गंभीर आरोप

Elon Musk Vs Ro Khanna: एलन मस्क और भारतवंशी अमेरिकी कांग्रेसमैन रो खन्ना के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। विवाद की शुरुआत DOGE, USAID फंडिंग और वेल्थ टैक्स को लेकर हुई। रो खन्ना ने मस्क पर आरोप लगाया कि उनके फैसलों की वजह से दुनियाभर में लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों पर बुरा असर पड़ा है।

इसके जवाब में मस्क ने खन्ना को 'Ro the Robber' यानी 'लुटेरा रो' कहकर निशाना बनाया। इतना ही नहीं, मस्क ने एक ऐसी पोस्ट का भी समर्थन किया जिसमें खन्ना की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। अब यह विवाद अमेरिकी राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

Elon Musk Vs Ro Khanna

रो खन्ना ने मस्क पर लगाए गंभीर आरोप

डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में एलन मस्क पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि DOGE के जरिए की गई बजट कटौतियों ने दुनिया के गरीब लोगों को नुकसान पहुंचाया है। खन्ना का दावा है कि USAID के बजट में कमी आने से कई मानवीय सहायता कार्यक्रम प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर डेमोक्रेट सत्ता में आते हैं तो मस्क को इन फैसलों के लिए जवाब देना होगा और जांच का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढे़ं: Elon Musk Net Worth: एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनर, इतनी हुई कमाई कि डॉलर से 3 बार लपेट दें धरती

USAID को लेकर क्या है पूरा विवाद?

रो खन्ना का आरोप है कि USAID की फंडिंग में कटौती से दुनियाभर में करोड़ों लोगों तक पहुंचने वाली मदद प्रभावित हुई। उन्होंने दावा किया कि इससे लाखों बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। दूसरी तरफ मस्क इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हैं। उनका कहना है कि DOGE ने सिर्फ यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि सरकारी पैसा सही जगह खर्च हो रहा है। मस्क के मुताबिक टैक्सपेयर्स के पैसे की निगरानी करना जरूरी है।

एलन मस्क ने क्यों कहा 'रो द रॉबर'?

खन्ना के बयानों से नाराज एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें 'Ro the Robber' यानी 'लुटेरा रो' कहकर संबोधित किया। मस्क का आरोप है कि खन्ना सरकारी खर्च और टैक्स के नाम पर लोगों की कमाई पर ज्यादा नियंत्रण चाहते हैं। मस्क लंबे समय से बड़े सरकारी खर्च और वेल्थ टैक्स के विरोधी रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने खन्ना को निशाना बनाते हुए यह तंज कसा, जो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: 'आपके पिता सबसे अच्छे हैं', Elon Musk की तारीफ सुन बेटी ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू, क्यों है इतनी कड़वाहट?

DOGE का बचाव करते हुए क्या बोले मस्क?

मस्क ने साफ कहा कि DOGE का मकसद सरकारी खर्च में पारदर्शिता लाना था। उन्होंने दावा किया कि USAID से जुड़े कुछ लोगों पर फंड के गलत इस्तेमाल के आरोप लगे हैं और कुछ मामलों में स्वीकारोक्ति भी हुई है। मस्क के अनुसार DOGE ने केवल यह जांचने की कोशिश की कि सरकारी पैसा सही लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि बिना किसी निगरानी के अरबों डॉलर खर्च करना जिम्मेदार रवैया नहीं माना जा सकता।

रो खन्ना ने दी लाइव डिबेट की चुनौती

विवाद बढ़ने के बाद रो खन्ना ने एलन मस्क को सार्वजनिक बहस की चुनौती दे दी है। CNBC को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मस्क किसी भी टीवी चैनल या यूनिवर्सिटी में बहस कर सकते हैं। खन्ना चाहते हैं कि DOGE, वेल्थ टैक्स और सरकारी खर्च जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो। उन्होंने कहा कि अगर मस्क वास्तव में फ्री स्पीच और खुले विचारों की बात करते हैं, तो उन्हें बहस से पीछे नहीं हटना चाहिए। फिलहाल सभी की नजर मस्क के जवाब पर टिकी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+