अब प्रतिद्विंदी की पत्नी पर तंज कसने लगे हैं डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका में इस वर्ष नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पिछले सभी चुनावों से अलग साबित हो रहे हैं। इन चुनावों में वह सबकुछ देखने को मिल रहा है जो शायद अभी तक लोगों ने न तो देखा था और न ही जिसके बारे में सुना था। दावेदारी के लिए रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप सबसे आगे हैं जो अपने बेबाक और विवादति बयानों के लिए मशहूर हैं।

क्रूज की पत्नी पर ट्रंप का बयान
ट्रंप को उनके बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाना जाता है। एक बार फिर से ट्रंप ने बेबाक बयान दिया है जिसमें उन्होंने अपने ही रिपब्लिकन प्रतिद्विंदी टेड क्रूज की पत्नी हेदी का जिक्र किया है।
क्रूज ने एक इंटरव्यू में कहा है कि क्रूज की पत्नी हेदी के पास ऐसी कोई चीज नहीं है जिसके बारे में वह बात करें। एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर लोगों को हेदी के बारे में बात करनी है तो वे करें लेकिन वह उनका जिक्र नहीं करेंगे।
ट्रंप की हॉट एक बोल्ड वाइफ मिलेनिया
क्यों ट्रंप ने दिया यह बयान
ट्रंप ने अगर टेड क्रूज की पत्नी के बारे में बात की है तो उसकी वजह है ट्रंप की पत्नी मिलेनिया का वह न्यूड फोटोशूट जिसका सहारा क्रूज के समर्थकों ने पिछले दिनों लिया है।
न सिर्फ क्रूज के समर्थक बल्कि खुद क्रूज ने भी मिलेनिया के इस न्यूड फोटोशूट की एक फोटो को शेयर कर दिया था। इसके बाद ट्रंप ने क्रूज का वॉर्निंग दी थी कि वह इस तरह के ओछे काम न करें।
ट्रंप ने कहा कि अगर क्रूज नहीं मानें तो वह हेदी के बारे में कुछ ऐसी बातें कहना शुरू कर देंगे जिसके बारे में लोग अभी तक नहीं जानते हैं।
मिलेनिया को बताया फर्स्ट लेडी
ट्रंप ने एक चुनावी अभियान के दौरान मेलेनिया ट्रंप से मिलिए जो कि आपकी अगली फर्स्ट लेडी हैं। उन्होंने समर्थकों से कहा कि इसके बाद भी अगर वे चाहें तो क्रूज को समर्थन दे सकते हैं। फिलहाल देखना है कि ट्रंप के इस नए बयान के बाद क्या तूफान खड़ा होता है।












Click it and Unblock the Notifications