Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वाशिंग मशीन और फर्नीचर में छिपकर अमेरिका क्यों जा रहे हैं चीनी नागरिक

वाशिंगटन। अमेरिका में घुसने के लिए चीनी लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ऐसे ही 11 चीनी प्रवासी वाशिंग मशीन और अन्य सामान में छिपे हुए पकड़े गए हैं। ये सामान एक ट्रक में रखा था, जिसे मैक्सिको से अमेरिका ले जाया जा रहा था। इन लोगों को लगा कि सामान में छिपकर ये अमेरिका में प्रवेश कर लेंगे, लेकिन जब ट्रक की जांच की गई तो सभी पकड़े गए।

Recommended Video

    Washing Machines और Furniture में छिपकर अमेरिका क्यों जा रहे हैं चीनी नागरिक | वनइंडिया हिंदी
    सामान में इंसान छिपे हुए थे

    सामान में इंसान छिपे हुए थे

    इससे पहले से ही प्रवासी मैक्सिको सीमा के सहारे भी अमेरिका में घुस रहे हैं, जिसके चलते सीमा पर ही अमेरिका ने बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पुलिस ने इस ट्रक में रखी एक वाशिंग मशीन का ढक्कन खोला तो वह काफी हैरान रह गई। ट्रक में रखे सामान में इंसान छिपे हुए थे। पकड़े गए सभी 11 लोग चीनी नागरिक हैं।

    ट्रक ड्राइवर भी गिरफ्तार

    ट्रक ड्राइवर भी गिरफ्तार

    इन लोगों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये घटना शनिवार की है। मैक्सिको पुलिस ने सभी नागरिकों और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ट्रक का ड्राइवर अमेरिकी नागरिक है। बता दें अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के कारण चीनी लोगों को अमेरिकी वीजा लेने में काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है।

    वीजा को लेकर प्रतिबंध है वजह

    वीजा को लेकर प्रतिबंध है वजह

    इसके साथ ही अमेरिका ने चीन के शिंजियांग प्रांत के चीनी अधिकारियों पर भी वीजा को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है। क्योंकि यहां के उइगर मुस्लिमों को जबरन यातना शिविरों में रखा गया है। इसके साथ ही हांगकांग मामले पर भी अमेरिका एक बिल लेकर आया है। जिसमें कहा गया है कि अमेरिका हांगकांग में लोकतंत्र के उल्लंघन पर नजर बनाए रखेगा।

    भारतीयों भी गिरफ्तार हुए

    भारतीयों भी गिरफ्तार हुए

    इससे पहले नवंबर में अमेरिकी अधिकारियों ने मेक्सिको सीमा से पांच भारतीयों को भी गिरफ्तार किया था। ये भी कंटेनर में छिपकर अमेरिका में दाखिल हो रहे थे। बताया गया कि इस ट्रक को भी अमेरिकी नागरिक ही चला रहा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+