क्या राष्ट्रपति शी जिनपिंग की खातिर चीन में ‘N’ लेटर हुआ बैन?
बीजिंग। चीन में इन दिनों तेजी से हलचल देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ शी जिनपिंग के कार्यकाल को आजीवन बढ़ाए जाने की योजना चल रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर शी जिनपिंग और कम्युनिस्ट पार्टी की आलोचना और उनके फनी मीम को हटाया जा रहा है। इस बीच चीन ने अंग्रेजी वर्णमाला का 'N' लेटर भी हटा दिया है। यानि, चीनी सरकार ने N लेटर को अपने देश में बैन कर दिया है। सीएनएन के मुताबिक, चीन के सेंसर बोर्ड द ग्रेट फायरवॉल ने सोशल साइटों पर 'N' के इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चीन डरता है N से
पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में चीनी भाषा और साहित्य के प्रोफेसर विक्टर मैयर ने कहा कि चीन की सरकार N से डरती है, क्योंकि गणित के मुताबिक, यह n > 2 होता है और शी जिनपिंग का कार्याकाल दो टर्म से ज्यादा बार बढ़ाने की योजना बन रही है।

कार्टून पर भी लगा बैन
चीन ने इसके अलावा डिज्नी का फेमस कार्टून विनी द पूह पर भी एक बार फिर से बैन लगा दिया है, जो दिखने में शी जिनपिंग जैसा दिखता है। इसके अलावा चीन ने 'immortality' और 'ascend the throne' जैसे शब्दों पर भी बैन लगा दिया है। शी जिनपिंग के राष्ट्रपति कार्यकाल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने की घोषणा करने के बाद चीन में वीचैट और वीइबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शी जिनपिंग का कार्टून विनी द पूह को दिखाकर मजाक उड़ाया गया। चीन में ज्यादातर लोग इस सीपीसी की इस घोषणा से नाराज है।

'शी युग' में प्रवेश चीन
चीन अब 'शी युग' में प्रवेश करने जा रहा है। पड़ोसी मुल्क चीन ने अपने लोगों को कहा कि वे अब सुप्रीम लीडर शी जिनपिंग के विचार, शब्द और उनके कर्मों का अनुसरण करें। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने रविवार को कांग्रेस में कहा कि सभी शी जिनपिंग के संप्रभु विचार, शब्द और उनके काम को दृढ़तापूर्वक बनाए रखें। चीन में शी जिनपिंग को आजीवन राष्ट्रपति बनाने के लिए कानून निर्माताओं ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications